रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:पुरानी पेंशन बहाली हेतु एक मई को दिल्ली में कर्मचारी शिक्षको का विशाल प्रदर्शन /
Laxman Singh Bisht
Mon, Apr 21, 2025
लोहाघाट में एनएमओपीएस की जनपद स्तरीय बैठक सम्पन्न।
पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन (NMOPS) के तत्त्वाधान में आज लोहाघाट के शिक्षक भवन में जनपद स्तरीय मान्यता प्राप्त संगठनों के पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गोविंद मेहता ने की तथा संचालन सचिव प्रकाश तड़ागी द्वारा किया गया।बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी01 मई 2025 को अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर दिल्ली के जंतर-मंतर पर आयोजित एक दिवसीय विशाल धरना-प्रदर्शन की रणनीति तैयार करना रहा। इस धरने का आयोजन NMOPS की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के आह्वान पर NPS/UPS के विरोध में तथा पुरानी पेंशन योजना (OPS) की बहाली हेतु किया जा रहा है।
बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि जनपद के सभी कर्मचारीगण इस देशव्यापी प्रदर्शन में पूर्ण सहभागिता करेंगे। वक्ताओं ने उत्तराखंड सरकार द्वारा 1 अप्रैल 2025 से लागू की गई यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) पर चिंता व्यक्त की और इसे कर्मचारियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बताया। यह भी कहा गया कि सरकार भविष्य में UPS विकल्प पत्र भरवाने हेतु दबाव बना सकती है, जिसे एक बार भरने के बाद बदला नहीं जा सकता। सभी वक्ताओं ने इस लड़ाई को एकजुट होकर लड़ने की आवश्यकता पर बल दिया और कर्मचारियों से अपील कि वे जागरूक होकर अपने हक के लिए संघर्ष करें। सभी साथियों से निवेदन किया गया कि अपनी ब्लाक कार्यकारिणी के माध्यम से ₹100 सदस्यता शुल्क तथा ₹500.. संघर्ष शुल्क शीघ्रता के साथ जमा करेंगे । बैठक में सर्वसम्मति से राजकीय शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष जगदीश अधिकारी के 01 अक्टूबर 2005 की विज्ञप्ति से पूर्व का होने के कारण पुरानी पेंशन ओपीएस में सम्मिलित होने की बधाई देते हुए उनको जिला संरक्षक मंडल व राजकीय शिक्षक संघ चम्पावत के जिला मंत्री इंदुवर जोशी को जिला सलाहकार मंडल में सम्मिलित किया गया ।
बैठक में जगदीश अधिकारी, उत्तम फर्त्याल, जीवन ओली, कुंवर फरतोली, नागेंद्र जोशी, कैलाश फर्त्याल, राम प्रसाद कालाकोटी, नरेश जोशी, संजय कुमार, विनोद आर्य, गिरीश पांडेय, नवीन कुमार, रश्मि टम्टा, विवेक कुमार, प्राची सैनी, डॉली वर्मा, गिरीश जोशी, गोपाल कालाकोटी, विनोद कुमार, बलवंत सिंह, नवीन पांडेय, रितेश वर्मा, हरविनोद पंत, शिवनाथ, कमलेश जोशी, पंकज जोशी, राकेश सिंह, मनोज जोशी, विनोद कुमार, नवीन बिष्ट, प्रदीप सिंह, किशन जोशी, दिवाकर बुदियाल आदि ने अपने विचार व्यक्त किए।