Saturday 4th of July 2026

ब्रेकिंग

पांच साल बेमिसाल:स्थिर नेतृत्व और नई कार्यसंस्कृति का प्रतीक बनी धामी सरकार। धामी सरकार के 5 साल पूरे

देहरादून में शराब की दुकान के बाहर चली गोली एक व्यक्ति घायल अस्पताल में भर्ती

लोहाघाट:वन महोत्सव के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने तहसील परिसर में किया पौधरोपण

बाराकोट मे 4 जुलाई से 6 जुलाई तक लगेगा स्वास्थ्य शिविर

चंपावत:सहकारिता सप्ताह के तहत बहुउद्देशी साधन सहकारी समिति की वार्षिक बैठक।

सूचना

: लोहाघाट:अपर सचिव ने ली विभागों की समीक्षा बैठक अधिकारियों को दिए जरूरी दिशा निर्देश

Laxman Singh Bisht

Fri, Jan 10, 2025
अपर सचिव ने ली विभागों की समीक्षा बैठक अधिकारियों को दिए जरूरी दिशा निर्देश शुक्रवार को अपर सचिव औद्योगिक विकास ,(खनन )एवं राज्य संपत्ति विभाग लक्ष्मण सिंह लोहाघाट पहुंचे जहां उन्होंने ब्लॉक सभागार लोहाघाट में समस्त विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की तथा अधिकारियों से जिले में चल रही विभिन्न योजनाओं की प्रगति तथा योजनाओ के संचालन में आ रही दिक्कतों की जानकारी गहनता से ली विभागीय अधिकारियों के द्वारा अपर सचिव लक्ष्मण सिंह को योजनाओं की प्रगति तथा योजनाओ के संचालन में आ रही समस्याओं की जानकारी दी अपर सचिव ने सभी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा जन समस्याओं का तत्काल संज्ञान लेकर उनका समाधान करें तथा सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जिले के अंतिम छोर में बैठे व्यक्ति को मिले तथा योजना संचालन में जो दिक्कतें आ रही हैं इसकी सूचना तुरंत शासन को दें ताकि समय पर समस्याओं का निराकरण किया जा सके समीक्षा बैठक में खाद्य विभाग, बाल विकास, विद्युत, स्वास्थ्य , पीडब्लूडी ,उद्यान, पशुपालन ,ग्रामीण विकास विभाग सहित कई विभागों के अधिकारी मौजूद है इस दौरान जिला विकास अधिकारी दिनेश सिंह दिगारी ,खंड विकास अधिकारी अशोक अधिकारी आदि मौजूद रहे    

जरूरी खबरें