Monday 10th of August 2026

ब्रेकिंग

हर-हर महादेव के जयघोष के बीच निकली रेखा आर्या की कांवड़ यात्रा

चम्पावत विधानसभा में 3.89 करोड़ के विकास कार्यों को मिली वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति

लोहाघाट:बिना चालक के पीछे की ओर लुडका कैंटर बचा बड़ा हादसा बस अड्डे की रेलिंग क्षतिग्रस्त।

लोहाघाट:बागधारा के पास भारी मलवा आने से 2 घंटे से आल वेदर सड़क बंद। सैकड़ो यात्री फंसे।

चंपावत:श्री लधौनधुरा शिव मंदिर में विशाल भण्डारे के साथ सम्पन्न हुआ जलाभिषेक

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:गंगनौला की अनीता जोशी ने रिटेल व फास्ट फूड व्यवसाय से हासिल की आत्मनिर्भरता

Laxman Singh Bisht

Tue, Aug 4, 2026

सरकार का संकल्प, सशक्त नारी समृद्ध राज्य

गंगनौला की अनीता जोशी ने रिटेल व फास्ट फूड व्यवसाय से हासिल की आत्मनिर्भरता

चूल्हे-चौके से उद्यमिता तक का सफर: ग्रामोत्थान परियोजना के सहारे अनीता जोशी ने संवारी अपने परिवार की तकदीर।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सशक्त नेतृत्व में उत्तराखंड की ग्रामीण महिलाएं आज आत्मनिर्भरता की नई इबारत लिख रही हैं। प्रदेश सरकार द्वारा संचालित ग्रामोत्थान परियोजना ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण का एक मजबूत आधार बनकर उभरी है। इसी सोच और नीति का एक जीवंत उदाहरण हैं लोहाघाट विकासखंड की ग्राम पंचायत गंगनौला निवासी श्रीमती अनीता जोशी।'मंजू स्वयं सहायता समूह' से जुड़ीं अनीता जोशी ने कभी सिर्फ गृहस्थी तक सीमित रहने के बजाय खुद का व्यवसाय शुरू करने का सपना देखा था। उनके इस सपने को ग्रामोत्थान परियोजना ने पंख दिए। योजना के विशेष सहयोग से अनीता ने कुल 3 लाख रुपये की लागत से अपने गाँव में एक रिटेल शॉप और फास्ट फूड उद्यम की शुरुआत की।इस व्यवसाय को स्थापित करने में वित्तीय समन्वय की एक बेहतरीन मिसाल देखने को मिली।परियोजना द्वारा 75 हजार रुपये का अनुदान सहयोग दिया गया, जबकि 75 हजार रुपये श्रीमती अनीता ने अपने लाभार्थी अंशदान के रूप में जुटाए। इसके साथ ही योजना के सहयोग से बैंक के माध्यम से 1,50,000 रुपये का सुलभ ऋण उपलब्ध कराया गया।सही मार्गदर्शन और अपनी कड़ी मेहनत के बल पर आज अनीता जोशी का यह व्यवसाय सफलता के साथ चल रहा है। इस उद्यम से वे हर महीने 10 से 12 हजार रुपये की सम्मानजनक आय अर्जित कर रही हैं। इससे न केवल उनके परिवार के जीवन स्तर में बड़ा सुधार आया है, बल्कि वे अपने पूरे क्षेत्र की अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बन गई हैं।श्रीमती अनीता जोशी की यह सफलता दर्शाती है कि जब सरकारी योजनाओं का सही सहारा और व्यक्तिगत लगन एक साथ मिलते हैं, तो ग्रामीण आजीविका का कायाकल्प होना तय है।

जरूरी खबरें