Friday 4th of September 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट को सड़क विकास की बड़ी सौगात, चिल्कोट मोटर मार्ग के सुधारीकरण को 2.06 करोड़ रूपये की मिली स्वीकृति

लोहाघाट:धर्मघर साधन सहकारी समिति की वार्षिक आम जलसा बैठक संपन्न

लोहाघाट क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के मेधावी छात्र-छात्राओं का मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति में चयन।

लोहाघाट विकास संघर्ष समिति की मांग लोहाघाट में भी खुले श्रम कार्यालय।

बाराकोट :रा0उच्च0 मा0 विद्यालय चूलागांव में शिक्षकों के स्थानांतरण से छात्र-छात्राओं का पठन-पाटन प्रभावित

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:धर्मघर साधन सहकारी समिति की वार्षिक आम जलसा बैठक संपन्न

Laxman Singh Bisht

Thu, Sep 3, 2026

धर्मघर साधन सहकारी समिति की वार्षिक आम जलसा बैठक

लोहाघाट की धर्मघर साधन सहकारी समिति लिमिटेड की आज वार्षिक आम जलसा बैठक का सफलतापूर्वक आयोजन समिति अध्यक्ष श्रीमती हेमा राय की अध्यक्षता में किया गया। बैठक का संचालन समिति सचिव निर्मल चंद्र भट्ट द्वारा किया गया।बैठक के दौरान समिति के वार्षिक लेखा-जोखा, आय-व्यय, लाभ-हानि सहित समिति द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं गतिविधियों की विस्तृत जानकारी उपस्थित सदस्यों के समक्ष रखी गई। साथ ही समिति की उपलब्धियों, कार्यप्रणाली एवं भविष्य की योजनाओं पर भी महत्वपूर्ण चर्चा की गई।बै

ठक में समिति संचालक मंडल से उमेश चंद्र पुनेठा, मोहन चंद्र, दयाराम , श्याम राम , नरेश कुमार , सुरेंद्र बोहरा, नारायण सिंह सहित समिति के अनेक सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे। समिति अध्यक्ष ने कहा सहकारिता केवल आर्थिक विकास का माध्यम नहीं, बल्कि आपसी सहयोग, विश्वास और सामूहिक समृद्धि का मजबूत आधार है। धर्मघर साधन सहकारी समिति लिमिटेड इसी भावना के साथ अपने सदस्यों के हितों एवं क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर कार्य करने हेतु प्रतिबद्ध है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें