Friday 4th of September 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट को सड़क विकास की बड़ी सौगात, चिल्कोट मोटर मार्ग के सुधारीकरण को 2.06 करोड़ रूपये की मिली स्वीकृति

लोहाघाट:धर्मघर साधन सहकारी समिति की वार्षिक आम जलसा बैठक संपन्न

लोहाघाट क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के मेधावी छात्र-छात्राओं का मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति में चयन।

लोहाघाट विकास संघर्ष समिति की मांग लोहाघाट में भी खुले श्रम कार्यालय।

बाराकोट :रा0उच्च0 मा0 विद्यालय चूलागांव में शिक्षकों के स्थानांतरण से छात्र-छात्राओं का पठन-पाटन प्रभावित

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट विकास संघर्ष समिति की मांग लोहाघाट में भी खुले श्रम कार्यालय।

Laxman Singh Bisht

Thu, Sep 3, 2026

लोहाघाट विकास संघर्ष समिति की मांग लोहाघाट में खुले श्रम कार्यालय।

लोहाघाट विकास संघर्ष समिति ने श्रम विभाग के कार्यालय की शाखा लोहाघाट नगर में खोलने की मांग की है। मांग को लेकर आज गुरुवार को लोहाघाट विकास संघर्ष समिति ने समिति अध्यक्ष विपिन गोरखा के नेतृत्व में एसडीएम लोहाघाट के माध्यम से जिलाधिकारी चंपावत को ज्ञापन प्रेषित किया। समिति अध्यक्ष विपिन गोरखा व समिति पदाधिकारियो ने कहा श्रम विभाग का एकमात्र कार्यालय चंपावत जिला मुख्यालय में होने के कारण श्रम कार्ड बनाने में लोहाघाट विधानसभा क्षेत्र की जनता को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है विशेष कर मातृशक्ति को। उन्होंने कहा काफी दूर-दूर से बड़ी तादात में जनता श्रम कार्ड बनाने चंपावत पहुंचती है जिसमें उनका काफी समय व धन लगता है। पर उसके बावजूद भी जरूरी नहीं की उसी दिन उनके श्रम कार्ड बन जाए। अध्यक्ष विपिन गोरखा ने जिलाधिकारी से मांग करते हुए कहा लोहाघाट क्षेत्र की जनता की समस्या को देखते हुए लोहाघाट नगर में श्रम विभाग के कार्यालय की शाखा को लोहाघाट नगर में खोला जाए तथा हफ्ते में दो दिन श्रम विभाग का कैंप लगाया जाए। ताकि लोहाघाट विधानसभा क्षेत्र की जनता को श्रम कार्ड बनाने में आसानी हो। ज्ञापन देने में लोकेश पांडे, कमल किशोर, दीपक शाह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें