Friday 3rd of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:वन महोत्सव के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने तहसील परिसर में किया पौधरोपण

बाराकोट मे 4 जुलाई से 6 जुलाई तक लगेगा स्वास्थ्य शिविर

चंपावत:सहकारिता सप्ताह के तहत बहुउद्देशी साधन सहकारी समिति की वार्षिक बैठक।

दून:एसआईआर के साथ विभागीय काम भी करें आंगनबाड़ी कार्यकत्री : रेखा आर्या

चंपावत को आदर्श और उत्तराखंड को आत्मनिर्भर राज्य बनाने की दिशा में आगे बढ़ते कदम

सूचना

: लोहाघाट:मंगलवार को मीट की दुकान खुलने पर बजरंग दल ने जताई नाराजगी दुकान कराई बंद /31 दिसंबर को मीट की दुकान बंद रखने का किया ऐलान

Laxman Singh Bisht

Tue, Dec 24, 2024
मंगलवार को मीट की दुकान खुलने पर बजरंग दल ने जताई नाराजगी दुकान कराई बंद 31 दिसंबर को मीट की दुकान बंद रखने का किया ऐलान लोहाघाट में आज मंगलवार को मीट की दुकान खुलने पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने विहिप नगर अध्यक्ष अमित शाह व नगर सुरक्षा प्रमुख रविंद्र देव के नेतृत्व में मौके पर जाकर मीट की दुकान को बंद कराया तथा मीट विक्रेता को भविष्य में मंगलवार को दुकान न खोलने की चेतावनी दी उन्होंने बताया पुल्ला रोड में हर्ष भवन के पास एक मीट विक्रेता के द्वारा आज मंगलवार को मीट की दुकान खोली गई थी जिसे बंद कर दिया गया है उन्होंने प्रशासन से मंगलवार को मीट की दुकान खोलने वालों का कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा 31 दिसंबर को भी मंगलवार है जिस कारण नगर में मीट की दुकाने नहीं खुलने दी जाएगी उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा अगर 31 दिसंबर या अन्य किसी भी मंगलवार को मीट की दुकान खुली पाई गई तो बजरंग दल कार्यकर्ता कार्यवाही करने को मजबूर होंगे जिसकी पूरी जिम्मेदारी मीट विक्रेता की होगी उन्होंने कहा धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा उन्होंने प्रशासन से मामले का संज्ञान लेने की मांग की है

जरूरी खबरें