Friday 3rd of July 2026

ब्रेकिंग

देहरादून में शराब की दुकान के बाहर चली गोली एक व्यक्ति घायल अस्पताल में भर्ती

लोहाघाट:वन महोत्सव के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने तहसील परिसर में किया पौधरोपण

बाराकोट मे 4 जुलाई से 6 जुलाई तक लगेगा स्वास्थ्य शिविर

चंपावत:सहकारिता सप्ताह के तहत बहुउद्देशी साधन सहकारी समिति की वार्षिक बैठक।

दून:एसआईआर के साथ विभागीय काम भी करें आंगनबाड़ी कार्यकत्री : रेखा आर्या

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:लोहावती नदी की स्वच्छता के लिए चला वृहद स्वच्छता अभियान।

Laxman Singh Bisht

Sun, Mar 8, 2026

लोहावती नदी की स्वच्छता के लिए चला वृहद स्वच्छता अभियान।

शांभवी मुरारी ने दिलाई स्वच्छता की शपथ। आईटीबीपी के जवानों के साथ आम जनता ने किया सहयोग।जिलाधिकारी चम्पावत की निर्देश पर आज नगर पालिका परिषद लोहाघाट द्वारा लोहावती नदी की स्वच्छता के लिए वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व नगर पालिका परिषद लोहाघाट के अध्यक्ष गोविंद वर्मा के द्वारा किया गया।इस दौरान नगर पालिका के कार्मिकों, आईटीबीपी के जवानों, व्यापार संघ सदस्यों तथा लोहाघाट की आम जनता ने संयुक्त रूप से भाग लेते हुए लोहावती नदी के तटों पर साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया तथा कई गाड़ी कूड़े का निस्तारण किया। अभियान के माध्यम से लोगों को नदी को प्रदूषण मुक्त रखने और इसे अपनी धरोहर के रूप में संरक्षित करने के लिए जागरूक किया गया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों को तीलू रौतेली पुरस्कार प्राप्त शांभवी मुरारी ने लोहावती नदी को स्वच्छ बनाए रखने की सामूहिक शपथ दिलाई।इस अवसर पर नगर पालिका परिषद लोहाघाट के अध्यक्ष गोविंद वर्मा ने नगरवासियों से लोहावती नदी को स्वच्छ रखने की अपील करते हुए कहा कि कूड़ा केवल नगर पालिका द्वारा आने वाली कूड़ा गाड़ी में ही डालें तथा घर-घर से कूड़ा एकत्र करने वाले नगर पालिका के कार्मिकों को ही कूड़ा दें। उन्होंने लोगों से खुले में कूड़ा न फेंकने की अपील करते हुए कहा कि सभी नागरिक स्वयं में परिवर्तन लाएं और न तो स्वयं कूड़ा फेंके और न ही किसी अन्य को फेंकने दें। उन्होंने कहा कि स्वच्छता के लिए स्वयं में सुधार लाना ही पहला कदम है।नगर पालिका परिषद लोहाघाट के अधिशासी अधिकारी सौरभ नेगी ने भी सभी नागरिकों से अपने शहर को स्वच्छ बनाए रखने में नगर पालिका का सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि लोग अपनी जिम्मेदारी समझें और घर से ही गीले तथा सूखे कूड़े को अलग-अलग करके दें, जिससे कूड़ा प्रबंधन को और बेहतर बनाया जा सके।इस दौरान कचहरी वार्ड के सभासद आशीष राय ने कहा कि नगर को स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी केवल नगरवासियों की ही नहीं बल्कि नगर से लगे समस्त क्षेत्रवासियों की भी है। उन्होंने सभी से अपने-अपने क्षेत्र में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने और गंदगी न फैलाने की अपील की।कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद लोहाघाट के अधिशासी अधिकारी सौरभ नेगी, सभासद आशीष राय, दीपक गोस्वामी, व्यापार संघ के अध्यक्ष मनीष जुकरिया , आईटीबीपी के जाबाज़ हिमवीर, नगर पालिका के पर्यावरण मित्र तथा तीलू रौतेली पुरस्कार प्राप्त शांभवी मुरारी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें