Sunday 9th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:सड़क कनेक्टिविटी क्षेत्र में तेजी से हो रहा कार्य। गांवो को तेजी से जोड़ा जा रहा है सड़क मार्ग से: अजय टम्टा

हल्द्वानी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, खड़गे का चुनावी शंखनाद। भाजपा पर साधा निशाना

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग की तत्काल कार्रवाई डिग्री कॉलेज सड़क खुली।

दून:मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित

लोहाघाट:भारी भूस्खलन से लोहाघाट डिग्री कॉलेज मार्ग बंद कई गांवो का कटा संपर्क।

सूचना

: लोहाघाट:बॉक्सिंग खिलाड़ी माया राय का स्पोर्ट्स कॉलेज पिथौरागढ़ के लिए हुआ चयन 

Laxman Singh Bisht

Thu, Jul 18, 2024
बॉक्सिंग खिलाड़ी माया राय का स्पोर्ट्स कॉलेज पिथौरागढ़ के लिए हुआ चयन लोहाघाट की होनहार बॉक्सिंग खिलाड़ी व जीजीआईसी लोहाघाट की छात्रा मायाराय d/o रवि राय का चयन पिथौरागढ़ स्पोर्ट्स कॉलेज के लिए हो गया है माया की शानदार सफलता पर क्षेत्र वासियों ने खुशी जताई है मालूम हो माया राय खेल विभाग द्वारा लोहाघाट में संचालित बॉक्सिंग ट्रेनिंग कैंप में लोहाघाट के बिसुंग क्षेत्र के प्रसिद्ध अंतर्राष्ट्रीय बॉक्सिंग खिलाड़ी और नैशनल कोच कैप्टन आनंद सिंह मेहरा से पिछले दो वर्षों से बॉक्सिंग के गुर सीख रही है कोच कैप्टन महारा ने बताया माया काफी प्रतिभाशाली खिलाड़ी है उनका भविष्य काफी उज्जवल है कैप्टन मेहरा ने बताया डीएम चंपावत नवनीत पांडे की अध्यक्षता में गठित चयन समिति के द्वारा माया का चयन पिथौरागढ़ स्पोर्ट्स कॉलेज के लिए किया है उन्होंने कहा स्पोर्ट्स कॉलेज में जाने के बाद उनका खेल और भी ज्यादा निखर कर सामने आएगा वहीं माया के चयन पर उप क्रीड़ा अधिकारी चंदन सिंह बिष्ट , चंद्रशेखर ओली,कोच मुकेश शर्मा, ललित कुवर, निवर्तमान पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा, जीवन गहतोरी ,राजू गढ़कोटी ,गोविन्द बोहरा सहित कई लोगों ने शुभकामनाएं दी है मालूम हो कैप्टन मेहरा भारतीय सेना के बेहतरीन बोक्सर रह चुके हैं तथा उनके द्वारा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई पदक देश के लिए जीते जा चुके हैं तथा अपनी कोचिंग से कई अच्छे बॉक्सर उन्होंने देश के लिए तैयार किए हैं कोच मेहरा ने कहा लोहाघाट में बॉक्सिंग खेल का भविष्य काफी उज्जवल है अगर सरकार बॉक्सिंग खिलाड़ियों के लिए सुविधा उपलब्ध कराए तो यहां से कई अच्छे बॉक्सर निकलकर सामने आ सकते हैं जो देश के लिए पदक जीत सकते हैं वही माया ने अपनी सफलता का श्रेय अपने कोच कैप्टन आनंद मेहरा व अपने माता-पिता को दियाहै

जरूरी खबरें