रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:स्वागतम ईजा संस्था की अध्यक्ष रीता गहतोडी की श्रोत से संगम तक की मुहिम। लोहावती को बचाने का भगीरथ प्रयास
Laxman Singh Bisht
Fri, May 23, 2025
मुहिम मे आइटीबीपी व जनता की मदद से लोहावती को बचाने का किया जा रहा है प्रयास ।
लोहाघाट क्षेत्र की प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता स्वागतम ईजा की अध्यक्ष रीता गहतोड़ी के द्वारा गंदे नाले में तब्दील हो चुकी लोहावती नदी को स्वच्छ करने के लिए स्रोत से लेकर संगम तक अभियान चलाया जा रहा है। रीता गहतोड़ी ने बताया अभियान के तहत लोहावती नदी व उसमे मिलने वाली सहायक नदियों की श्रोत से लेकर संगम तक सफाई की जाएगी। इस कार्य में आईटीबीपी लोहाघाट की मदद भी ली जाएगी।ताकि लोहावती नदी का जलस्तर बढ़ने के साथ-साथ लोहावती साफ हो सके। विगत समय से स्वागतम ईजा संस्था की अध्यक्ष रीता गहतोड़ी ने आईटीबीपी की मदद से लोहावती नदी को साफ करने का बीड़ा उठाया है। उनकी मुहिम मे साथ देने के लिए काफी लोग आगे आए हैं।
पूर्व मे रीता गहतोड़ी ने आईटीबीपी की मदद से लोहावती नदी के किनारे श्मशान घाट की भी सफाई की। घाट मे बिखरे हुए कपड़ों, अधजली लकड़ियों का निस्तारण किया। रीता गहतोड़ी ने जिला अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है ।पत्र में लोहाघाट की पेयजल समस्या का समाधान करने एवं नगर के सीवर व गंदे नाले जो लोहावती नदी में समाए हैं उनकी अतिशीघ्र व्यवस्था की मांग की । उनकी श्रोत से संगम मुहिम जारी रहेगी। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से लोहावती को बचाने के लिए मुहिम से जुड़ने की अपील की। साथ ही आइटीबीपी को धन्यवाद दिया।