Sunday 9th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:गागर में बेल के हमले से गंभीर घायल को को 3 किलोमीटर पैदल डोली से सड़क तक लाए ग्रामीण।

चंपावत:अगस्त क्रांति पर जिला पत्रकार संगठन ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को किया सम्मानित।

लोहाघाट:सड़क कनेक्टिविटी क्षेत्र में तेजी से हो रहा कार्य। गांवो को तेजी से जोड़ा जा रहा है सड़क मार्ग से: अजय टम्टा

हल्द्वानी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, खड़गे का चुनावी शंखनाद। भाजपा पर साधा निशाना

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग की तत्काल कार्रवाई डिग्री कॉलेज सड़क खुली।

सूचना

: लोहाघाट:3 नवंबर को होगा मडलक का प्रसिद्ध बग्वाली मेला तैयारी को लेकर कमेटी की बैठक

Laxman Singh Bisht

Mon, Oct 21, 2024
3 नवंबर को होगा मडलक का प्रसिद्ध बग्वाली मेला तैयारी को लेकर कमेटी की बैठक लोहाघाट ब्लाक के सीमांत मडलक क्षेत्र का प्रसिद्ध बग्वाली मिला इस बार तीन नवंबर को आयोजित होगा मेले की तैयारी को लेकर मेला कमेटी अध्यक्ष आनंद जोशी की अध्यक्षता में मेला कमेटी के सदस्यों को ग्रामीणों की बैठक आयोजित की गई जिसमें मेले की तैयारी को लेकर चर्चा की गई वही मेला कमेटी अध्यक्ष आनंद जोशी व उपाध्यक्ष प्रवीण पांडे ने बताया इस वर्ष का प्रसिद्ध बग्वाली मेला 3 नवंबर भैया दूज के दिन आयोजित होगा जिसमें बगोटी , मजपीपल व मलक से जत्थों के साथ देवी रथ निकलेंगे उन्होंने कहा बग्वाली मेला पूरे क्षेत्र में प्रसिद्ध है मेले की तैयारी के लिए ग्रामीण एक महीना पहले से घरों की साफ सफाई इत्यादि में जुट जाते हैं तथा बड़ी संख्या में प्रवासी व बहन बेटियां इस मेले में शामिल होने अपने घर पहुंचते हैं उन्होंने बताया मेले का आयोजन मां भगवती मंदिर मडलक में किया जाता है जिसके लिए मंदिर को विशेष तौर पर रंग रोगन कर चमकाया जाता है उन्होंने बताया बग्वाली मेल को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहता है मेले में शामिल होने बड़ी संख्या में व्यापारी व नेपाल से भी लोग पहुंचते हैं बैठक में आनंद जोशी (अध्यक्ष) अमरनाथ बोरा कोषाध्यक्ष , सचिव दया कृष्ण ,उपाध्याय उपाध्यक्ष प्रवीण पांडे,पवन जोशी ,शंकर दत्त पांडे, संतोष रावत, अनिल पांडे ,दीनानाथ पांडे, देव सिंह, गोविंद पांडे ,विक्रम सिंह, दीपक जोशी, शेखर पांडे मंदिर पुजारी आदि मौजूद रहे

जरूरी खबरें