Saturday 4th of July 2026

ब्रेकिंग

पांच साल बेमिसाल:स्थिर नेतृत्व और नई कार्यसंस्कृति का प्रतीक बनी धामी सरकार। धामी सरकार के 5 साल पूरे

देहरादून में शराब की दुकान के बाहर चली गोली एक व्यक्ति घायल अस्पताल में भर्ती

लोहाघाट:वन महोत्सव के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने तहसील परिसर में किया पौधरोपण

बाराकोट मे 4 जुलाई से 6 जुलाई तक लगेगा स्वास्थ्य शिविर

चंपावत:सहकारिता सप्ताह के तहत बहुउद्देशी साधन सहकारी समिति की वार्षिक बैठक।

सूचना

: लोहाघाट:कांग्रेस भारी मतों से जीत करेगी हासिल नगरवासियों का मिल रहा है अपार समर्थन :रंजीत अधिकारी/कांग्रेस के हौसले बुलंद

Laxman Singh Bisht

Thu, Jan 9, 2025
कांग्रेस भारी मतों से जीत करेगी हासिल नगरवासियों का मिल रहा है अपार समर्थन :रंजीत अधिकारी/कांग्रेस के हौसले बुलंद लोहाघाट से पालिका अध्यक्ष के कांग्रेस प्रत्याशी युवा रंजीत अधिकारी के चुनाव प्रचार नें रफ़्तार पकड़ ली है रंजीत के समर्थन में खुद लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी मैदान में उतर चुके हैं विधायक के मैदान में उतरने से कांग्रेस कार्यकर्ता जोश से भरे नजर आ रहे हैं वही लोहाघाट नगर के सभी वार्डो में कांग्रेस के युवा प्रत्याशी रंजीत को अपार जन समर्थन मिल रहा है कांग्रेस प्रत्याशी रंजीत अधिकारी नें कहा नगर की जनता के आशीर्वाद से भारी अंतर से कांग्रेस जीत की ओर अग्रसर हों रहीं है नगर की जनता का भरपूर प्यार व आशीर्वाद उन्हें मिल रहा है ।गुरुवार को कांग्रेस प्रत्याशी रंजीत अधिकारी ने कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ नगर क्षेत्र के बजरंगबली, लोहावती और रिशेश्वर वार्ड में धुँआधार प्रचार कर कांग्रेस को विजयी बनाने की अपील की। तो वही लोहाघाट खुशाल सिंह अधिकारी ने कार्यकर्ताओ के साथ जनसंपर्क करते हुए मतदाताओं से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की विधायक अधिकारी ने बेदाग छवि के युवा रंजीत अधिकारी को चुनाव मैदान में उतारकर अपनी राजनीतिक दूरदर्शिता का परिचय दिया है वही कांग्रेस के युवा प्रत्याशी रंजीत अधिकारी अपने सौम्य व्यवहार के चलते मतदाताओं को अपने पक्ष में करने में कामयाब होते ही नजर आ रहे हैं वहीं उनके पिता गिरधर सिंह अधिकारी की साफ स्वच्छ छवि भी उनके पक्ष में माहौल बनाती नजर आ रही है कुल मिलाकर कांग्रेस का प्रचार जोर पकड़ता जा रहा है क्षेत्र की युवा व मातृशक्ति रंजीत के समर्थन में आगे आ रही है रंजीत के बढ़ते समर्थन ने भाजपा को परेशानी में डाला हुआ है इस दौरान गिरधर सिंह अधिकारी विधायक प्रतिनिधि चांद बोहरा, पीसीसी सदस्य शंकर बोहरा , कांग्रेस नगर अध्यक्ष डॉ अमर सिंह कोटियाल,गोपाल कनौजिया आदि मौजूद रहे

जरूरी खबरें