रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:जनकांडे से लापता युवक का पोखरी में मिला शव/ 3 दिन से था लापता पुलिस मौके पर
Laxman Singh Bisht
Sat, Mar 29, 2025
जनकांडे से लापता युवक का पोखरी में मिला शव/ 3 दिन से था लापता पुलिस मौके पर
लोहाघाट के जनकांडे गांव का युवक सचिन मेहरा( 25 )पुत्र प्रेम सिंह 27 मार्च की सुबह अचानक घर से लापता हो गया था। ग्रामीणों व परिजनों के द्वारा सचिन की लगातार तलाश की जा रही थी तथा पाटी थाने में भी परिजनों के द्वारा युवक की गुमशुदगी दर्ज की गई ।आज शनिवार 29 मार्च की सुबह तलाश के दौरान ग्रामीणों को पोखरी (धूनाघाट) के पास सड़क के नीचे जंगल में सचिन का शव मिला है। जिसकी सूचना ग्रामीणों के द्वारा पुलिस को दी गई जिसके बाद पाटी व लोहाघाट पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है ।एसएचओ लोहाघाट अशोक कुमार सिंह ने बताया युवक का शव लोहाघाट थाना क्षेत्र मे मिला है लोहाघाट पुलिस मामले की जांच कर रही है। फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है जिसके बाद पंचायतनामे की कार्यवाही कर शव का लोहाघाट में पोस्टमार्टम किया जाएगा।वहीं युवक का शव मिलने से परिजनो व गांव में कोहराम मचा हुआ है। युवक की मौत कैसे हुई इसका पता पुलिस जांच व पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही लग पाएगा। फिलहाल पुलिस अग्रिम कार्यवाही कर रही है।
