Tuesday 10th of February 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:अमोडी में भव्य रूप से मनाया जाएगा शिव महोत्सव बैठक मे मेले को दिया गया अंतिम रूप

लोहाघाट के पाटन पाटनी के लास तोक में फिर से तेंदुए की दस्तक, ग्रामीणों में दहशत

लोहाघाट:जीआईसी लोहाघाट में केरियर काउंसलिंग का आयोजन।

पाटी:जंगली सूअर के हमले मे बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल मदद को आगे आया वन विभाग ।

चंपावत:जिला पंचायत चम्पावत की द्वितीय बैठक सम्पन्न, विकास कार्यों में तेजी लाने पर जोर

रिपोर्ट: जगदीश जोशी : लोहाघाट:हर जगह से मायूस बसंती शिविर से हाथ में दिव्यांग प्रमाण पत्र व अटल आवास लेकर लौटी घर ।

Laxman Singh Bisht

Wed, Jan 7, 2026

हर जगह से मायूस बसंती शिविर से हाथ में दिव्यांग प्रमाण पत्र व अटल आवास लेकर लौटी घर ।

“जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” चौमेल में आयोजित बहुद्देशीय जनसेवा शिविर में 840 से अधिक ग्रामीण लाभान्वितबुधवार को जनपद चम्पावत की न्याय पंचायत वल्सों स्थित पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज मैदान, चौमेल में राज्य सरकार की महत्त्वाकांक्षी एवं जनोन्मुखी पहल “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” के अंतर्गत बहुद्देशीय जनसेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता जिलाधिकारी मनीष कुमार ने की। शिविर के दौरान ग्रामीणों द्वारा कुल 97 से अधिक शिकायत पत्र सीधे जिलाधिकारी को सौंपे गए। जिन पर त्वरित संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागों को मौके पर ही आवश्यक निर्देश दिए गए। शिविर में एक संवेदनशील उदाहरण तब देखने को मिला, जब हर जगह से मायूस ग्राम पंचायत खेती–काकड़ी के 46 वर्षीय गणेश सिंह (पिता) 25 वर्षीय मानसिक रूप से कमजोर बसंती( पुत्री) को ग्रामीण दिव्यांग प्रमाण पत्र हेतु आवेदन कराने पहुँचे। ग्राम प्रधान नरेंद्र सिंह के साथ आए 46 वर्षीय गणेश सिंह (पिता) की समस्या को सुनते ही जिलाधिकारी ने शिविर स्थल पर ही दोनों पिता-पुत्री के दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाए तथा खंड विकास अधिकारी बाराकोट को उन्हें प्राथमिकता के आधार पर आवास उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी द्वारा त्रिलोक सिंह को आर्थिक सहायता, भावना देवी को आवास, पार्वती देवी को जल लाइन, अमर सिंह की समस्या के समाधान हेतु विद्युत पोल हटाने, पूरन सिंह को दिव्यांग पेंशन तथा सुंदरी देवी को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा व्यापक स्तर पर सेवाएँ प्रदान की गईं। चिकित्सा विभाग द्वारा 123 से अधिक, खाद्य एवं पूर्ति विभाग द्वारा 12, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 15, ऊर्जा विभाग द्वारा 10, सहकारिता विभाग द्वारा 27, पशुपालन विभाग द्वारा 40, राजस्व विभाग द्वारा 83, बैंक एवं वित्तीय सेवाओं के अंतर्गत 29, विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा 56, ग्रामीण विकास विभाग द्वारा 65, पंचायती राज विभाग द्वारा 42, कृषि विभाग द्वारा 73, आयुष विभाग द्वारा 80, होम्योपैथी विभाग द्वारा 116, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा 19, सेवायोजन विभाग द्वारा 28, समाज कल्याण विभाग द्वारा 6 तथा उद्यान विभाग द्वारा 18 ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया।श्रम विभाग द्वारा 5 श्रमिकों को श्रम कार्ड वितरित किए गए, जिनमें रोहित बिष्ट, जगदीश, कमल सिंह, उमेश तथा श्रीमती राधा देवी शामिल रहीं। इसके साथ ही अनेक लाभार्थियों को रक्त जाँच, आधार पंजीकरण, आधार संशोधन, यूसीसी पंजीकरण तथा राशन कार्ड से संबंधित सेवाएँ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई गईं।शिविर में विभिन्न प्रमाण-पत्रों हेतु 99 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए। कुल 160 शिकायत पत्रों में से 140 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। समग्र रूप से इस बहुद्देशीय जनसेवा शिविर के माध्यम से 840 से अधिक ग्रामीण नागरिक विभिन्न विभागीय सेवाओं एवं योजनाओं से लाभान्वित हुए।शिविर के दौरान जिलाधिकारी द्वारा 50 जरूरतमंद व्यक्तियों को रेड क्रॉस की ओर से कंबल सहित आवश्यक सामग्री भी वितरित किए गये।महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा सामूहिक बालिका जन्मोत्सव मनाकर लैंगिक समानता एवं बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ अभियान का सशक्त संदेश दिया गया। विद्यालय के विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण सहित विभिन्न समसामयिक विषयों पर प्रदर्शनी लगाकर जन-जागरूकता बढ़ाई।वृद्धावस्था, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन सेवाएँ उपलब्ध कराई गईं। आयुष विभाग द्वारा आयुर्वेद एवं होम्योपैथिक परामर्श के साथ औषधियों का वितरण किया गया। कृषि एवं उद्यान विभाग द्वारा बीज एवं उर्वरक उपलब्ध कराए गए, जबकि स्वास्थ्य विभाग द्वारा नेत्र परीक्षण, सामान्य स्वास्थ्य जाँच, रक्त जाँच एवं चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया गया। खाद्य पूर्ति विभाग ने राशन कार्ड संशोधन एवं केवाईसी की सुविधा दी।इसके अतिरिक्त एसबीआई आरसेटी द्वारा स्वरोजगार एवं कौशल विकास प्रशिक्षण, सहकारिता विभाग द्वारा ऋण व सहकारी योजनाओं की जानकारी तथा पशुपालन एवं डेयरी विकास विभाग द्वारा पशु स्वास्थ्य परीक्षण सेवाएँ उपलब्ध कराई गईं।इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत, मुकेश कलखुड़िया, सुभाष बगोली, सतीश पांडे, जिला पंचायत सदस्य योगेश जोशी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजू अधिकारी ,मंडल अध्यक्ष गिरीश कुवर,राकेश बोहरा, राजू गढ़कोटी,अजय सिंह बिष्ट, शिवदत्त जोशी, मनोज सिंह, सतीश कुमार, श्रीमती गंगा देवी, प्रकाश महर ,दीपक बिष्ट, उपजिलाधिकारी नीतू डांगर, मुख्य शिक्षा अधिकारी श्री मेहरबान सिंह बिष्ट सहित विभिन्न जिला स्तरीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें