रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:जिलाधिकारी ने ठाटा गांव में विकास कार्यों का किया निरीक्षण
Laxman Singh Bisht
जिलाधिकारी ने ठाटा गांव में विकास कार्यों का किया निरीक्षण

ठाटा गांव में विकास कार्यों की जिलाधिकारी ने की सराहना एवं स्थानीय लोगों से वार्ता कर जाना उनका हाल

जिलाधिकारी ने गाँव में स्थापित लाइब्रेरी का फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया।
ग्राम प्रधान मोहित पाठक के कार्यों की सराहना

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के 'आदर्श चम्पावत' के संकल्प के अनुरूप जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार को 'जन सेवा पखवाड़ा' कार्यक्रम के उपरांत जिलाधिकारी मनीष कुमार ने ठाटा गांव का भ्रमण कर विभिन्न विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया तथा ग्रामीणों से संवाद कर विकास कार्यों की जानकारी प्राप्त की।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में कृषि विभाग द्वारा जिला योजना के अंतर्गत स्थापित 600 मीटर लंबी चैनलिंक फेंसिंग का निरीक्षण किया। इस फेंसिंग से गांव की खेती जंगली जानवरों से सुरक्षित हुई है, जिससे किसानों को बड़ी राहत मिली है। इसके साथ ही जिला योजना के अंतर्गत स्थापित हाई मास्ट लाइट, प्रत्येक घर में लगाई गई सोलर लाइटों तथा जल जीवन मिशन के तहत प्रत्येक घर तक निःशुल्क पेयजल कनेक्शन की व्यवस्था का भी अवलोकन किया। उन्होंने गांव में मुख्यमंत्री के सहयोग से पूर्ण की गई कच्ची सड़कों के पक्कीकरण के कार्यों पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि इससे ग्रामीणों का आवागमन अधिक सुगम हुआ है।ग्रामीणों की आजीविका को सशक्त बनाने के उद्देश्य से स्थापित जियो लाइन टैंक, उद्यान विभाग द्वारा निर्मित पॉलीहाउस एवं वर्मी कम्पोस्ट यूनिट का भी जिलाधिकारी ने निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा किसानों को समय-समय पर उन्नत किस्म के पौधे उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जबकि मनरेगा एवं जी-राम जैसी योजनाओं के माध्यम से गांव में रोजगार सृजन के कार्य निरंतर संचालित किए जा रहे हैं, जिससे विशेष रूप से महिलाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर प्राप्त हो रहे हैं।इस अवसर पर जिलाधिकारी ने जिला योजना के अंतर्गत निर्मित नई लाइब्रेरी का फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि यह लाइब्रेरी बच्चों और युवाओं को अध्ययन, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी तथा ज्ञानवर्धन के लिए बेहतर वातावरण उपलब्ध कराएगी।भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी ने ग्रामीणों द्वारा व्यक्तिगत प्रयासों से संचालित डेयरी इकाई का भी निरीक्षण किया। उन्नत कृषक प्रदीप शर्मा द्वारा संचालित इस डेयरी में दूध, घी, पनीर, दही एवं मावा (खोया) का उत्पादन किया जा रहा है तथा यहां निर्मित मावा हल्द्वानी तक भेजा जा रहा है। जिलाधिकारी ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे ग्रामीण स्वरोजगार और महिला सशक्तिकरण का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधान मोहित पाठक एवं ग्रामीणों के साथ विकास संबंधी विभिन्न विषयों पर चर्चा की। उन्होंने गांव में होम-स्टे एवं ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने, स्थानीय संसाधनों को पर्यटन से जोड़ने तथा युवाओं के स्वास्थ्य एवं फिटनेस को ध्यान में रखते हुए गांव में ओपन जिम स्थापित करने की दिशा में आवश्यक कार्यवाही करने की बात कही। उन्होंने कहा कि ठाटा गांव प्राकृतिक सौंदर्य, स्वच्छ वातावरण और जनसहभागिता के कारण ग्रामीण पर्यटन के लिए एक आदर्श मॉडल बन सकता है।ग्राम प्रधान मोहित पाठक ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन एवं जिला प्रशासन के निरंतर सहयोग से गांव में विकास कार्य अभूतपूर्व गति से हुए हैं। सड़क, पेयजल, कृषि, शिक्षा, ऊर्जा और आजीविका से जुड़ी योजनाओं का लाभ ग्रामीणों तक प्रभावी रूप से पहुंचा है, जिससे गांव के विकास को नई दिशा मिली है।जिलाधिकारी मनीष कुमार ने गांव में हुए समग्र विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि 'आदर्श चम्पावत' की अवधारणा तभी सफल होगी जब प्रत्येक गांव बुनियादी सुविधाओं के साथ-साथ आजीविका, शिक्षा, पर्यटन और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में भी मॉडल के रूप में विकसित होगा। उन्होंने संबंधित विभागों को विकास कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखते हुए समयबद्ध ढंग से आगे की योजनाओं पर कार्य करने के निर्देश दिए।ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने गांव में हुए त्वरित विकास कार्यों तथा समस्याओं के समयबद्ध समाधान के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, जिलाधिकारी मनीष कुमार एवं जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
लोहाघाट:मूसलाधार बारिश में आशा ने वाहन मे सुरक्षित प्रसव कराकर जच्चा बच्चा की बचाई जान। सेल्पेडू के केलानी तोक से 3 किलोमीटर पैदल चल सड़क तक पहुंचाया गया गर्भवती महिला को।
चंपावत बार संघ चुनाव संपन्न भास्कर मुरारीबने अध्यक्ष, थ्वाल सचिव अशोक चौधरी बने उपाध्यक्ष।
चंपावत:त्रिस्तरीय पंचायतों के उप निर्वाचन हेतु रिटर्निग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की तैनाती, जिला निर्वाचन अधिकारी ने जारी किए आदेश
लोहाघाट:आई-राइज कार्यशाला का समापन, प्रयोगात्मक गतिविधियों से विज्ञान-गणित शिक्षण को मिला नया आयाम
चम्पावत, पाटी, लोहाघाट और बाराकोट में विकसित होंगे खेल मैदान, स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा आगे बढ़ने का अवसर
चंपावत जिले में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराए जाएंगे छात्र संघ चुनाव हुडदंगियों पर होगी सख्त कार्रवाई :एसपी चंपावत
लोहाघाट:लोअर पीसीएस परीक्षा का परिणाम जारी कलीगांव के राकेश कुमार बने सप्लाई ऑफीसर। प्राथमिक पाठशाला से पढ़कर हासिल की उपलब्धि।
लोहाघाट:बडोली के जंगल में मिला कटे हुए पेड़ों का जखीरा ग्रामीणों में भारी आक्रोश। प्रशासन से कार्यवाही की मांग।
चंपावत:सेवा संकल्प अभियान के तहत सिप्टी एवं नरियालगांव में 422 पंजीकृत निर्माण श्रमिक लाभान्वित
लोहाघाट:महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग का आंगन मिलन कार्यक्रम का शुभारंभ।