Friday 10th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:अधूरे कलमठो की कीचड़ वाहन चालकों व यात्रियों के लिए बनी मुसीबत।

चंपावत:खिरद्वारी के राजी जनजाति की 17 महिलाओं के उज्ज्वला गैस कनेक्शन चम्पावत से टनकपुर हुये स्थानांतरित

बाराकोट:बर्दाखान बिसराडी आली सड़क मे डामरीकरण न होने पर होगा विधानसभा चुनाव का बहिष्कार।

लोहाघाट:जीजीआईसी सड़क में जल भराव छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों के लिए बना मुसीबत।

चंपावत:अटैचमेंट समाप्त पर डी0जी0 के आदेश का समान रूप से पालन न होने पर कार्मिकों में नाराजगी

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:दीप महोत्सव खालगढ़ा का शोभा यात्रा के साथ रंगारंग आगाज जिला पंचायत सदस्य अनीता प्रथोली ने किया शुभारंभ।

Laxman Singh Bisht

Wed, Nov 12, 2025

दीप महोत्सव खालगढ़ा का शोभा यात्रा के साथ रंगारंग आगाज जिला पंचायत सदस्य अनीता प्रथोली ने किया शुभारंभ।लोहाघाट ब्लाक के सीमांत खालगढ़ा में आज बुधवार को महोत्सव कमेटी अध्यक्ष लक्ष्मी दत्त भट्ट के दिशा निर्देश पर निकल गई भव्य शोभा यात्रा के साथ तीन दिनी खालगढ़ा महोत्सव का शुभारंभ हो गया है। महोत्सव का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य श्रीमती अनीता प्रथोली ने फीता काटकर किया। तथा भव्य कार्यक्रम के लिए महोत्सव कमेटी को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा इस प्रकार के महोत्सव हमारी संस्कृति को आगे बढ़ाने में काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। महोत्सव कमेटी अध्यक्ष लक्ष्मी दत्त भट्ट ने बताया आज बुधवार को शोभा यात्रा के साथ महोत्सव का विधिवत शुभारंभ किया गया उन्होंने बताया खालगढ़ से भगवती मंदिर होते हुए महोत्सव स्थल तक भव्य शोभायात्रा निकाली गई जिसमें क्षेत्र के स्कूलों के बच्चे व मातृशक्ति शामिल रही। उन्होंने बताया तीन दिनी महोत्सव में बच्चों की विभिन्न खेलकूद व शैक्षिक प्रतियोगितावो का आयोजन किया जाएगा तथा रात्रि में उत्तराखंड के नामी गिरामी कलाकारों व स्थानीय कलाकारों के द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे ।महोत्सव को लेकर क्षेत्र में काफी उत्साह है। शुभारंभ अवसर पर संयोजक मोहित पांडेय, संचालक संजय पांडे, दीपक जोशी , माधो सिंह अधिकारी,सरीता अधिकारी,सतीश चिलकोटी,पंडित मदन कलौनी, चांद बोरा, मोहित पाठक, लक्की सिंह, हीरा सिंह, उमेश पांडेय,डुंगर प्रथोली,कुंवर सिंह,अमर सिंह,हयात सिंह, तुला राम, भुवन पांडेय ,कमल प्रथोली, हरीश रावत, किशन रावत, मनीष भट्ट सहित कई लोग मौजूद रहे।

जरूरी खबरें