Friday 3rd of July 2026

ब्रेकिंग

देहरादून में शराब की दुकान के बाहर चली गोली एक व्यक्ति घायल अस्पताल में भर्ती

लोहाघाट:वन महोत्सव के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने तहसील परिसर में किया पौधरोपण

बाराकोट मे 4 जुलाई से 6 जुलाई तक लगेगा स्वास्थ्य शिविर

चंपावत:सहकारिता सप्ताह के तहत बहुउद्देशी साधन सहकारी समिति की वार्षिक बैठक।

दून:एसआईआर के साथ विभागीय काम भी करें आंगनबाड़ी कार्यकत्री : रेखा आर्या

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:डीएम ने रा0 पुस्तकालय एवं उप जिला चिकित्सालय का किया स्थलीय निरीक्षण

Laxman Singh Bisht

Sat, Mar 7, 2026

डीएम ने रा0 पुस्तकालय एवं उप जिला चिकित्सालय का किया स्थलीय निरीक्षण

जिलाधिकारी ने परखीं व्यवस्थाएं, छात्र-छात्राओं को दिया सफलता का मंत्र

अस्पताल में सफाई और पुस्तकालय में सुविधाओं पर डीएम का जोर, निर्माणाधीन ओटी को समय पर पूरा करने के निर्देशशनिवार को जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार ने लोहाघाट स्थित राजकीय पुस्तकालय एवं उप जिला चिकित्सालय का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया। राजकीय पुस्तकालय के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वहां अध्ययन कर रहे छात्र-छात्राओं के साथ संवाद किया और उन्हें आगामी परीक्षाओं की तैयारी हेतु प्रेरित करते हुए कहा कि दृढ़ इच्छाशक्ति और कड़ी मेहनत ही सफलता का एकमात्र मार्ग है। उन्होंने युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए भविष्य में किसी भी प्रकार के मार्गदर्शन हेतु सीधे संपर्क करने का भरोसा भी दिया।पुस्तकालय की कार्यप्रणाली को व्यवस्थित करने हेतु जिलाधिकारी ने पुस्तकालयाध्यक्ष को स्पष्ट निर्देश दिए कि पुस्तकालय का संचालन निर्धारित समय पर किया जाए और सभी उपलब्ध पुस्तकों को अनुक्रमण तालिका में सूचीबद्ध किया जाए ताकि पाठकों को सुविधा हो। परिसर की गरिमा बनाए रखने के उद्देश्य से उन्होंने नियमित साफ-सफाई, नशा मुक्त वातावरण और असामाजिक तत्वों के प्रवेश पर पूर्ण पाबंदी लगाने के कड़े निर्देश जारी किए।इसके पश्चात जिलाधिकारी ने उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं, कार्यप्रणाली और स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को मरीजों के प्रति संवेदनशील व्यवहार अपनाने और चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने पर जोर दिया। सफाई व्यवस्था पर संतोष जताया। निरीक्षण के दौरान चिकित्सालय के डॉ. राठी द्वारा पेयजल की समस्या जिलाधिकारी के सम्मुख रखी गई, जिस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तत्काल समाधान के निर्देश दिए। साथ ही जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन ऑपरेशन थिएटर (ओटी) का निरीक्षण करते हुए कार्यदायी संस्था को गुणवत्तापूर्ण कार्य के साथ समय सीमा के भीतर निर्माण पूर्ण करने को कहा।

इस अवसर पर उप जिला चिकित्सालय के डॉ. राठी, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता हितेश कांडपाल, अस्पताल के कार्मिक, पुस्तकालय कर्मचारी एव छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें