Friday 10th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट :जिला पंचायत अध्यक्ष अधिकारी ने अस्पताल में जाना मरीजों का हाल। मरीजो से पूछी समस्याएं।

चंपावत:एकल, परित्यक्ता और विधवा महिलाओं को गाँव में ही रोजगार देकर आत्मनिर्भर बनाएगी सरकार।

लोहाघाट:प्रेम नगर के ग्रामीणों ने किया स्मार्ट मीटर का विरोध। आंदोलन की दी चेतावनी।

चंपावत:नाबालिग सामूहिक दुष्कर्म की कहानी बनाने वाले आरोपियों की सुनवाई न होने से परिजन नाराज। जेल में प्रताड़ना के आरोप

लोहाघाट:अधूरे कलमठो की कीचड़ वाहन चालकों व यात्रियों के लिए बनी मुसीबत।

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:डॉ नारायण सिंह ने संभाला जिला कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी का कार्यभार।

Laxman Singh Bisht

Thu, Jun 19, 2025

डॉ नारायण सिंह ने संभाला जिला कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी का कार्यभार। लोहाघाट। जिला कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी डॉ नारायण सिंह ने अपने पद का कार्य भार ग्रहण कर लिया है। यह पद हिमांशु जोशी का यहां से भीमताल के लिए स्थानांतरण होने के बाद रिक्त हुआ था। डॉ सिंह नैनीताल के धारी से स्थानांतरित होकर आए हैं। पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय से डिग्री हासिल कर चुके डॉ सिंह उद्यान के क्षेत्र में भी विशेषज्ञ माने जाते हैं। उन्होंने अपना कार्य भार ग्रहण करने के बाद बताया कि यहां की जलवायु एवं भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए कलस्टर आधारित समग्र दृष्टिकोण से कृषि को बढ़ावा देकर, हर स्तर पर किसानों की आय बढ़ाते हुए उन्हें सम्मानजनक ढंग से जीवन यापन के अवसर देना होगा। कृषि क्षेत्र में नवाचार को भी बढ़ावा दिया जाएगा। डॉ सिंह का आशुतोष सिंह, पारस शर्मा, हरीश गिरी, दीपक तिवारी, तरुण पांडे, कुसुम पंगरिया, साक्षी पांडे आदि विभागीय कर्मियों ने स्वागत किया।

जरूरी खबरें