Saturday 4th of July 2026

ब्रेकिंग

देहरादून में शराब की दुकान के बाहर चली गोली एक व्यक्ति घायल अस्पताल में भर्ती

लोहाघाट:वन महोत्सव के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने तहसील परिसर में किया पौधरोपण

बाराकोट मे 4 जुलाई से 6 जुलाई तक लगेगा स्वास्थ्य शिविर

चंपावत:सहकारिता सप्ताह के तहत बहुउद्देशी साधन सहकारी समिति की वार्षिक बैठक।

दून:एसआईआर के साथ विभागीय काम भी करें आंगनबाड़ी कार्यकत्री : रेखा आर्या

सूचना

: लोहाघाट:20 घंटे बाद चालक का सव बरामद पुलिस /एसडीआरएफ/फायर की भूमिका रही सराहनीय आइटीबीपी व युवाओं का रहा सहयोग एसपी ने किया घटनास्थल का मौका मुआयना

Laxman Singh Bisht

Thu, Jan 2, 2025
20 घंटे बाद चालक का सव बरामद पुलिस /एसडीआरएफ/फायर की भूमिका रही सराहनीय आइटीबीपी व युवाओं का रहा सहयोग   आखिर 20 घंटे के बाद लोहाघाट के अक्कल धारे के पास वाहन दुर्घटना में मारे गए चालक लीलाधर भट्ट( 23) निवासी कोट अमोड़ी का सव बरामद कर लिया गया दिन भर चले कठिन रेस्क्यू अभियान के बाद शाम 5:00 के लगभग चालक के शव को कैंटर से बाहर निकाला गया अभियान में पुलिस, एसडीआरएफ ,फायर टीम ,आईटीबीपी के साथ-साथ स्थानीय युवाओं की भूमिका सराहनीय रही एसपी चंपावत अजय गणपति ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर जरूरी दिशा निर्देश दिए तथा तहसीलदार जगदीश नेगी , सीओ वंदना वर्मा सीओ जीबी जोशी मौके पर मौजूद रहे जब हाइड्रा क्रेन वाहन को नहीं उठा पाया इसके बाद चैन कुप्पि की मदद से वाहन को पलटा गया तथा एसडीआरएफ के द्वारा वाहन के दरवाजे को काटकर वाहन के अंदर बुरी तरह फंसे चालक के शव को बरामद किया गया सीओ जी 0बी 0जोशी व तहसीलदार जगदीश नेगी ने बताया वाहन चालक के शव को बरामद कर लिया गया सव का पंचायत नामा भर पोस्टमार्टम की कार्रवाई चंपावत जिला चिकित्सालय में की जाएगी वही 20 घंटे चले इस रेस्क्यू अभियान के सफल होने पर प्रशासन व लोगों ने राहत की सांस ली वही रेस्क्यू अभियान में संसाधनों का अभाव भी नजर आया रेस्क्यू अभियान में शामिल सभी जवानों की भूमिका सराहनीय रही रेस्क्यू अभियान में एसएचओ अशोक कुमार सिंह , एसएसआई चेतन रावत, एस आई हरीश प्रसाद,एसडीआरएफ टीम इंचार्ज सब इंस्पेक्टर डूंगर सिंह अधिकारी , आरक्षी किशोर सिंह ,अमित मिश्रा, राम सिंह, प्रमोद बोरा , गजेंद्र सिंह मौजूद रहे फायर टीम में प्रभारी फायर स्टेशन हंसदास,डीबीआर राजेश खर्कवाल, नीरज जोशी ,लीडिंग फायरमैन कुंदन बसेड़ा ,एफएम भरत सिंह, दिनेश चंद, उमेश चंद सहित स्थानीय युवा वह पुलिस कर्मी मौजूद रहे

जरूरी खबरें