रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:अवकाश की सूचना देर में मिलने से बच्चे भारी बारिश में पहुंचे स्कूल। शिक्षा विभाग की लापरवाही
Laxman Singh Bisht
अवकाश की सूचना देर में मिलने से बच्चे भारी बारिश में पहुंचे स्कूल। लापरवाही

विभागीय लापरवाही और उसके कारण बच्चों को काफी परेशानी हुई। अक्सर मौसम खराब होने या अत्यधिक बारिश होने पर स्कूलों में छुट्टी की घोषणा तो की जाती है, लेकिन अगर विभागीय सूचना सही समय पर न मिले, तो उसका नुकसान बच्चों और अभिभावकों को उठाना पड़ता है। आज 2 जुलाई को प्रभारी मुख्य शिक्षा अधिकारी चंपावत के द्वारा भारी बारिश की चेतावनी के चलते जिले के सभी विद्यालयों व आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश की घोषणा की गई है। पर लिखित आदेश देर में जारी होने के चलते लोहाघाट में कई बच्चे बारिश में भीगते हुए विद्यालय पहुंचे।

विद्यालय पहुंचकर उन्हें छुट्टी की जानकारी मिली इसके बाद बच्चे बारिश में भीगते हुए वापस घरों को पहुंचे जिस कारण बच्चों व अभिभावकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोगों ने कहा अगर भारी बारिश की चेतावनी के चलते विद्यालयो में अवकाश करना हो तो उसकी सूचना समय पर दी जाए मामले में अभिभावकों ने नाराजगी जताई है और इसे शिक्षा विभाग की लापरवाही बताया है। कहा भविष्य में विद्यालय बंद होने की सूचना समय पर दी जाए ।
विज्ञापन
चंपावत:बेहड़ से मारपीट को लेकर कांग्रेसियों में उबाल चंपावत में किया धरना प्रदर्शन।
चंपावत:अक्टूबर में पीएम मोदी आ सकते हैं बनबसा व अद्वैत आश्रम मायावती ।
चंपावत:डीएम ने की राजस्व एवं प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा, लंबित मामलों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
चंपावत:राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान और उनके हितों की रक्षा सरकार की प्राथमिकता : हुकम सिंह कुँवर
टनकपुर:डॉ० ए०पी०जे० अब्दुल कलाम प्रौद्योगिकी संस्थान में 5.75 करोड़ की लागत से 66 बैडेड महिला छात्रावास का निर्माण कार्य पूर्ण
टनकपुर:घर में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम देने के 3 आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार
जीआईसी दिगाली चौड़ में संकुल स्तरीय सामाजिक विज्ञान महोत्सव का आयोजन।
लवप्रीत की संवेदनशील सोच ने छुआ मुख्यमंत्री धामी का दिल, घर पहुंचा टैब
चंपावत में आयुर्वेद का नया केंद्र, तीन दिवसीय चिकित्सा शिविर शुरू उत्कर्ष केंद्र का हुआ शुभारंभ, विभिन्न पद्धतियों से मरीजों को मिल रहा उपचार
चंपावत:चेनलिंक फेंसिंग कार्यों की डीएम ने की समीक्षा, अक्टूबर तक चयनित ग्रामों में कार्य पूर्ण करने के निर्देश