रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:पीएम् श्री राजकीय इंटर कॉलेज दिगालीचौड़ में प्रवेशोत्सव एवं सम्मान समारोह का आयोजन।*
Laxman Singh Bisht
Mon, Apr 21, 2025
पीएम् श्री राजकीय इंटर कॉलेज दिगालीचौड़ में प्रवेशोत्सव एवं सम्मान समारोह का आयोजन।
लोहाघाट चंपावत।लोहाघाट ब्लॉक के सीमांत विद्यालय पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज दिगालीचौड़ में नव प्रवेशी विद्यार्थियों के लिए स्वागतोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।प्रधानाचार्य डॉ.सुधाकर जोशी की अध्यक्षता एवं शिक्षक बृजेश सिंह ढेक के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को तिलक लगाकर एवं फूलमाला पहनाकर विद्यालय में उनका स्वागत किया गया।इस अवसर पर विद्यार्थियों ने विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्य डॉ.जोशी द्वारा शैलेष मटियानी0 पुरस्कार प्राप्त राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पासम के शिक्षक नरेश जोशी,राजकीय प्राथमिक विद्यालय दिगालीचौड़ की सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक राजकुमारी भट्ट,ग्राम प्रधान प्रशासक देवेंद्र सिंह बिष्ट,शिक्षक सुशील कुमार जोशी को अंग वस्त्र एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।
समारोह में विद्यार्थियों के लिए विशेष भोज का आयोजन किया गया।बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी संदीप कोहली,चंचला अधिकारी,स्नेहा बोहरा,हिमांशी खोलिया को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।विद्यालय की कक्षा 9 में अध्यनरत 29 छात्राओं को बालिका शिक्षा प्रोत्साहन हेतु सरकार द्वारा चलाई जा रही साइकल योजना की एफ डी का वितरण किया गया।कार्यक्रम में पीटीए अध्यक्ष बिमला बोहरा, एसएमसी अध्यक्ष कमला देवी,सामाजिक कार्यकर्ता फतेह सिंह भंडारी,शिक्षक नवीन भट्ट,कमलेश जोशी,जगदीश चंद्र, कंचना आर्य,भुवन अधिकारी,नीरज नाथ,गणेश बोहरा,गायत्री जोशी,नेहा मेहरा,अनीता कुंवर,राहुल पाटनी सहित बड़ी संख्या में अभिवावक उपस्थित रहे।मिष्ठान्न वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।