Friday 12th of June 2026

ब्रेकिंग

सीएम के आदर्श चम्पावत में विकास की नई राह पाटी व बाराकोट के 20 दूरस्थ गांवों तक पहुंचेगी सड़क सुविधा

लोहाघाट:दर्जा मंत्री मनोज कालाकोटी का पहली बार लोहाघाट पहुंचने पर हुआ जोरदार स्वागत

लोहाघाट:हाई वोल्टेज आने से एसबीआई के एटीएम में लगी आग समय रहते फायर टीम ने पाया काबू।

बाराकोट मे हंगामे दार रही क्षेत्र पंचायत बैठक छाए रहे सड़क ,बिजली ,पानी के मुद्दे।

लोहाघाट:हवन यज्ञ व भंडारे के साथ कुमाऊनी भाषा मे चल रही राम कथा का समापन।सैकड़ो लोगों ने भंडारे में प्रसाद किया

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

: लोहाघाट:110 बार धरना देने के बाद भी लोहाघाट के बुजुर्ग चेतराम के बेटे को नहीं मिली नौकरी 111 वी बार धरना देने व आत्मदाह की दी चेतावनी मिलते रहे आश्वासन पर आश्वासन

Laxman Singh Bisht

Sat, Dec 2, 2023
110 बार धरना देने के बाद भी लोहाघाट के बुजुर्ग चेतराम के बेटे को नहीं मिली नौकरी 111 वी बार धरना देने व आत्मदाह की दी चेतावनी मिलते रहे आश्वासन पर आश्वासन अपने पुत्र को उद्यान विभाग में नौकरी देने की मांग करते हुए लोहाघाट के गगनोला निवासी बुजुर्ग चेतराम ने डीएम चंपावत नवनीत पांडे को ज्ञापन दिया तथा मांग पूरी न होने पर 111वी बार डीएम कार्यालय में धरने में बैठने की चेतावनी दी चेतराम ने बताया 1993मे वह लोक निर्माण विभाग लोहाघाट में मस्टरोल के तहत राज मिस्त्री के पद पर तैनात थे तथा 1995 मे लोक निर्माण विभाग की ओर से बनाए जा रहे डिग्री कॉलेज लोहाघाट के निर्माणधीन भवन की छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे पर विभाग के द्वारा उस समय उन्हें इलाज का खर्चा व उनके पुत्र को नौकरी देने का आश्वासन दिया गया था चेतराम ने कहा आज 25 वर्ष बीत जाने के बाद भी ना तो उनको मुआवजा मिला नाही उनके पुत्र को नौकरी मिली चेतराम ने बताया अपनी इस मांग को लेकर वह 110 बार डीएम कार्यालय चंपावत में धरना दे चुके हैं पर प्रशासन ने उन्हें आश्वासन देकर बार-बार धरने से उठा दिया चेतराम ने बताया इतने धरने देने के बाद प्रशासन ने 4 साल उनके पुत्र को उद्यान विभाग में नियुक्त किया पर 4 साल बाद निकाल दिया जबकि अधिकारियों के कहने पर उनके पुत्र ने चौबटिया (रानीखेत) में माली की ट्रेनिंग भी करी पर उनके पुत्र को वापस नौकरी में नहीं रखा गया चेतराम ने कहा उनकी इस गुहार को ना तो किसी सरकार ने सुना ना ही किसी अधिकारी ने नाही उनकी इस मांग को गंभीरता से लिया गया तथा बार-बार आश्वासन देकर उनकी बेबसी व गरीबों का मजाक अधिकारियों के द्वारा बनाया गया ना ही कोई जनप्रतिनिधि उनकी मदद को आगे आया उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा अगर अबकी बार उनकी मांग नहीं मानी गई तो वह 111 वी बार धरना देंगे तथा आत्मघाती कदम उठाने से भी पीछे नहीं हटेंगे वहीं डीएम चंपावत नवनीत पांडे ने बुजुर्ग चेतराम की मांग को गंभीरता पूर्वक सुनकर उन्हें इस पर विचार करने का आश्वासन दिया है कुल मिलाकर अपनी मांगों को लेकर चेतराम अनशन पर अनशन करते रहे और प्रशासन आश्वासन पर आश्वासन देता रहा पर गरीब पर किसी को दया नहीं आई वही बुजुर्ग चेतराम का कहना है जब तक जान है तब तक अपना संघर्ष जारी रखेंगे

जरूरी खबरें