Tuesday 7th of July 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट:गुलदार का आतंक चूला गाव में गुलदार ने दुधारू गाय को घर के आंगन मे उतारा मौत के घाट।

लोहाघाट:सेवा पखवाड़ा: खूनाबोरा मे डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के निर्देश।

लोहाघाट:सील में जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार शिविर स्थगित होने पर ग्रामीणों में नाराजगी।

चंपावत:पशुपालन विभाग और आईटीबीपी के एमओयू से पशुपालक समृद्ध: लोहाघाट में 496 किलो जिंदा बकरियों की आपूर्ति

लोहाघाट:खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई; लोहाघाट और मानेश्वर में विभिन्न दुकानों व फास्ट फूड सेंटरों का औचक निरीक्षण।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:किसानों की आवाज़ को संगठन में मिली पहचान, प्रवीण पांडे को भाजपा किसान मोर्चा में अहम जिम्मेदारी‌।

Laxman Singh Bisht

Sun, Jan 4, 2026

किसानों की आवाज़ को संगठन में मिली पहचान, प्रवीण पांडे को भाजपा किसान मोर्चा में अहम जिम्मेदारी‌।

प्राकृतिक खेती और आधुनिक कृषि विज्ञान को जोड़ने की दिशा में प्रदेश स्तर पर नई पहल।लोहाघाट। किसान हितों के लिए लंबे समय से सक्रिय प्रमुख किसान नेता प्रवीण पांडे को भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा में महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। उन्हें प्रदेश अनुसंधान सहसंयोजक बनाए जाने के साथ किसान पूरन बिष्ट को प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने हेतु पूर्ण दृष्टि योजना का प्रदेश संयोजक भी नियुक्त किया गया है। दायित्व मिलने के साथ ही दोनों किसान नेताओं ने ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों से सीधे संवाद शुरू कर दिया है। उनका उद्देश्य किसानों को पारंपरिक खेती के अनुभव के साथ-साथ आधुनिक कृषि विज्ञान और नवीन तकनीकों से जोड़ना है, जिससे खेती अधिक लाभकारी और टिकाऊ बन सके। प्रवीण पांडे का कहना है कि खेत प्रकृति का ऐसा माध्यम है, जहाँ किसान स्वयं एक डॉक्टर की तरह मौसम और प्रकृति की नब्ज को पहचानता है। ऐसे में किसानों को वैज्ञानिक सोच और नई तकनीक से जोड़ना उनकी पहली प्राथमिकता होगी, ताकि प्राकृतिक खेती के साथ आधुनिक कृषि पद्धतियों का संतुलित विकास हो सके।इस अवसर पर ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। किसानों का कहना है कि भाजपा सरकार द्वारा ऐसे किसान नेताओं को जिम्मेदारी दी जा रही है, जो स्वयं खेती से जुड़े हैं और किसानों के दर्द व जरूरतों को भली-भांति समझते हैं।

जरूरी खबरें