Wednesday 13th of May 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट व चंपावत मे शराब दुकानों पर आबकारी विभाग की छापामारी अनियमितताओं पर चालानी कार्रवाई

पाटी: शादी के 4 दिन बाद जेवर सहित प्रेमी संग फरार हुई नवविवाहित

लोहाघाट:होली विजडम स्कूल का रहा जलवा भुवनेश जोशी ने 93.8 % अंक के साथ विद्यालय किया टॉप।

सीबीएसई इंटरमीडिएट परीक्षा में गुरुकुलम एकेडमी लोहाघाट की मीनाक्षी बोहरा ने 92% अंक प्राप्त कर नाम किया रोशन

लोहाघाट:नीट पेपर लीक मामले में यूथ कांग्रेस व एनएसयूआई ने फूका केंद्र सरकार का पुतला।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:सचिन महरा की मौत पर पिता ने जताया हत्या का शक ।पुलिस पर लगाए कार्यवाही न करने के आरोप ।

Laxman Singh Bisht

Thu, May 8, 2025

दो महीने बाद भी नहीं सुलझी मौत की गुत्थी। रिपोर्ट दर्ज कराने दर-दर भटक रहा है बेबस पिता।

इस थाने से उस थाने दौड़ा रही है पुलिस नहीं लिख रही है रिपोर्ट।

पिता ने मुख्यमंत्री व एसपी चंपावत से मदद की लगाई गुहार।लोहाघाट:बीते 27 मार्च को लोहाघाट के जनकांडे गांव का 27 वर्ष का युवक सचिन महरा पुत्र प्रेम सिंह मेहरा अपने चचेरे भाई रविंद्र सिंह महरा के साथ सुबह दस बजे के लगभग बाइक से खेतीखान की ओर निकलता है पर शाम को घर नहीं पहुंचता है ।लेकिन उसके साथ गया रविंद्र रात को घर पहुंच जाता है। इसके बाद परिजनों व ग्रामीणों के द्वारा सचिन की तलाश की जाती है और चंपावत जिले के पाटी थाने में गुमशुदगी दर्ज की जाती है ।तीन दिन बाद 29 मार्च की सुबह ग्रामीणों को पोखरी (धूनाघाट) के पास सड़क के नीचे खाई में सचिन का शव मिलता है। शव लोहाघाट थाना क्षेत्र में होने से लोहाघाट पुलिस पोस्टमार्टम व अन्य कार्रवाई करती है। घटना के दो महीने बीत जाने के बाद भी पुलिस के द्वारा सचिन की मौत का खुलासा नहीं किया गया है। घटना पर सचिन के पिता प्रेम सिंह ने हत्या का अंदेशा जताया है।मीडिया को दी गई जानकारी में उन्होंने पुलिस पर उनकी रिपोर्ट ना लिखने तथा मामले की जांच न करने के गंभीर आरोप लगाए हैं ।उन्होंने कहा उन्हें पूरा शक है कि उनके पुत्र की हत्या की गई है उन्होंने कहा उनका बेटा रविंद्र महरा के साथ घर से निकला था रविंद्र घटना की रात घर वापस आ गया था और उसके द्वारा उन्हें कुछ भी नहीं बताया गया और बार-बार पूछने पर गुमराह करता रहा।उन्होंने अपने पुत्र की हत्या का शक जताया है।कहा थाना पाटी और लोहाघाट पुलिस मामले में उनकी कोई भी बात नहीं सुन रही है ।उन्हें इस थाने से उस थाने के चक्कर लगवाए जा रहे हैं। दो महीने बीत जाने के बाद भी उनके पुत्र की मौत का खुलासा पुलिस ने नहीं किया है । ना ही उनकी रिपोर्ट दर्ज की है पुलिस मामले को दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने पुलिस से मामले में संदिग्ध लोगों से कड़ाई से पूछताछ करने की मांग की है।उन्होंने कहा मामले को अब वह सीएम हेल्पलाइन में डालेंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री , डीएम चंपावत व एसपी से मामले की निष्पक्ष जांच की गुहार लगाई है ।कहा अगर उनके पुत्र की हत्या हुई है तो आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाए ।कहा निष्पक्ष जांच न होने व उनकी रिपोर्ट दर्ज न होने पर एसपी कार्यालय में धरना देंगे। जिसकी पूरी जिम्मेदारी पुलिस विभाग की होगी। वही मामले में देरी के चलते ग्रामीणों में पुलिस के खिलाफ काफी आक्रोश है। वहीं मित्र पुलिस मामले में जांच की बात करती नजर आ रही है। फिलहाल पुलिस की कार्य प्रणाली पर सवाल उठते नजर आ रहे हैं।

जरूरी खबरें