Saturday 4th of July 2026

ब्रेकिंग

पांच साल बेमिसाल:स्थिर नेतृत्व और नई कार्यसंस्कृति का प्रतीक बनी धामी सरकार। धामी सरकार के 5 साल पूरे

देहरादून में शराब की दुकान के बाहर चली गोली एक व्यक्ति घायल अस्पताल में भर्ती

लोहाघाट:वन महोत्सव के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने तहसील परिसर में किया पौधरोपण

बाराकोट मे 4 जुलाई से 6 जुलाई तक लगेगा स्वास्थ्य शिविर

चंपावत:सहकारिता सप्ताह के तहत बहुउद्देशी साधन सहकारी समिति की वार्षिक बैठक।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:झूमांधुरी के जंगलों में फिर भड़की आग। बन कर्मी मौके पर।

Laxman Singh Bisht

Mon, Mar 2, 2026

झूमांधुरी के जंगलों में फिर भड़की आग। बन कर्मी मौके पर।

लोहाघाट के पाटन पाटनी ग्राम पंचायत के झूमाधुरी के जंगल में आज सोमवार को फिर से आग भड़क गई है। अंधेरे में दूर से ही आग की लपटे साफ नजर आ रही है। पर्यावरण प्रेमी सुरेश जोशी ने बताया कल भी अज्ञात अराजक तत्वों के द्वारा जंगल को आग के हवाले कर दिया गया था। सूचना पर वन विभाग व क्षेत्र के युवाओं के द्वारा आग पर काबू पा लिया गया था।पर आज अचानक जंगल में फिर से आग लग गई है ।उन्होंने बताया आग काफी तेज है जिससे वन संपदा को काफी नुकसान पहुंच रहा है।उन्होंने वन विभाग से जल्द से जल्द आग पर काबू पाने की मांग की है। फिलहाल जंगल में आग लगी हुई है। लोहाघाट रेंजर एन 0डी पांडे ने बताया आग पर काबू पाने के लिए वन विभाग की टीम काफी देर से जूझ रही है। बड़े हिस्से पर आग पर काबू पा लिया गया है जल्द पूरी तरह आग पर काबू पा लिया जाएगा। टीम मौके पर मौजूद है।

जरूरी खबरें