रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:पहले जंगल में डाला कूड़ा फिर लगा दी आग। लोहाघाट में स्वच्छ भारत मिशन की उड़ती धज्जियां।
Laxman Singh Bisht
Sat, Apr 26, 2025
प्रशासन की ढीली ढाली कार्यप्रणाली का लोग उठा रहे हैं फायदा।
लोहाघाट के जीआईसी क्षेत्र में लोग देवदार बनी व सड़कों किनारे कूड़ा डालने से बाज नहीं आ रहे हैं। जिस कारण ठंडी सड़क व देवदार बनी में कूड़ा बिखरा पड़ा है ।शनिवार को जीआईसी गेट के पास की देवदार बनी में अज्ञात लोगों ने कूड़े के ढेर में आग लगा दी। जिस कारण पूरे क्षेत्र में धुआं फैलने के साथ-साथ देवदार के बहुमूल्य पेड़ों को खतरा पैदा हो गया। सूचना पर लोहाघाट रेंजर दीप जोशी वन कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। रेंजर जोशी ने लोगों से जंगलों में कूड़ा ना फेंकने तथा आग न लगाने की अपील की है। मालूम हो डिग्री कॉलेज रोड, चांदमारी , शैरीगैर तथा मोनाल होटल के पास कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था न होने से लोगों ने सड़कों व जंगलों को कूड़ादान बना दिया है ।जिस कारण क्षेत्र में गंदगी होने के साथ-साथ जंगलों में आग लगने का बड़ा खतरा पैदा हो गया है जिला पंचायत ने सड़कों के किनारे कूड़ादान तो रख दिए हैं पर कई दिनों तक वहा से कूड़े का निस्तारण नहीं किया जाता है। इसके अलावा लोग भी जागरूक होने को तैयार नहीं है।क्षेत्र के पर्यावरण प्रेमियों ने इस पर गहरी चिंता जताते हुए कहा प्रशासन व जिला पंचायत को प्रतिदिन घरों से कूड़ा उठाने की व्यवस्था करनी चाहिए ताकि बहुमूल्य वनों को बचाया जा सके। कहा सड़क किनारे पड़े कूड़े से बदबू आने के साथ-साथ बीमारियों का खतरा भी पैदा हो गया है ।कहा स्वच्छ भारत अभियान सिर्फ कागजों तक ही सीमित रह गया है ।हकीकत में असलियत कुछ और है ।प्रशासन ने मामले का संज्ञान लेना चाहिए। कहा प्रशासन की ढीली-ढाली कार्य प्रणाली तथा कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था न होने के चलते लोहाघाट क्षेत्र की सड़के व जंगल टचिंग ग्राउंड में बदल चुकी हैं। कहा आज क्षेत्र की नदियां व जंगल पूरी तरह प्रदूषित हो चुके हैं। क्षेत्र को प्रदूषित करने के अभियान में आम नागरिकों के अलावा कर्मचारी, शिक्षक ,व्यापारी सभी लोग पूरे तन मन से लगे हुए हैं। पर्यावरण प्रेमियों ने कहा जब प्रधानमंत्री मोदी स्वच्छता अभियान का निर्देश देते हैं उस वक्त प्रशासन हरकत में आता है। कुछ दिनों चलने वाले अभियान में डीएम से लेकर एसडीएम,जन प्रतिनिधियों से लेकर आम जन व सरकारी कर्मचारी बड़े जोर शोर से शामिल होते हैं ।उसके कुछ दिनों बाद ही स्वच्छता अभियान हवा हवाई साबित होता है स्थिति जस की तस बनी रहती है। पर्यावरण प्रेमियों ने कहा प्रशासन ने समस्या को गंभीरता से लेना चाहिए। घर-घर से कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था करने के साथ-साथ जंगलों व सार्वजनिक स्थानों में कूड़ा फेंकने वाले लोगों पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। फिलहाल नगर क्षेत्र में घर-घर से कूड़ा उठने के कारण नगर में स्वच्छता बनी हुई है।