Monday 30th of March 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:केंद्रीय विद्यालय के नए भवन संचालन में बिजली के 11 पोल बने रोड़ा।धनराशि न मिलने से लटका हुआ है काम

31 मार्च को सीएम धामी का चंपावत दौरा, विकास कार्यों का निरीक्षण एवं मुख्य सेवक जनसंवाद कार्यक्रम में करेंगे प

लोहाघाट:एक और दो अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव पर दो दिवसीय अखंड रामायण का पाठ। हवन व भंडारे का होगा आयोजन।

दून:फर्जी भारतीय दस्तावेजों से अवैध रूप से देहरादून में रह रही तीन विदेशी महिलाएं गिरफ्तार।

लोहाघाट:9 सीटर मैक्स में भर दी 18 सवारियां पुलिस भी हैरान वाहन का काटा चालान।

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:लोक गायिका रिंकू राणा के निधन पर लोहाघाट में लोक कलाकारों ने जताया दुख।

Laxman Singh Bisht

Tue, Mar 10, 2026

लोक गायिका रिंकू राणा के निधन पर लोहाघाट में लोक कलाकारों ने जताया दुख।उत्तराखंड की कुमाऊनी ,गढ़वाली, जौनसारी ,थारू लोक संस्कृति को एक सूत्र में पिरोकर देश के विभिन्न हिस्सों तथा नेपाल तक प्रचारित प्रसारित करने वाली प्रख्यात लोक गायिका श्रीमती रिंकू राणा के आकस्मिक निधन पर लोहाघाट व चंपावत में लोक कलाकारों के द्वारा गहरा शोक व्यक्त किया गया ।आज मंगलवार को स्थानीय राम लीलामैदान में शोक संतप्त कलाकारों एवं प्रशंसकों ने एक भावपूर्ण शोकसभा आयोजित कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मोन रखा। लोक सांस्कृतिक कला दर्पण की अध्यक्ष भैरव दत्त राय की अध्यक्षता में हुई शोकसभा में लोक कलाकारों ने कहा लोक संस्कृति के क्षेत्र में श्रीमती रिंकू राणा के योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता है। लोक कलाकारों ने उनको याद करते हुए उन्हें एक महान कलाकार बताया। कहा थारू जनजाति से ताल्लुक रखने वाली रिंकू राणा ने केवल थारू संस्कृति को ही पहचान नहीं दी बल्कि उत्तराखंड सहित नेपाली लोक संस्कृति से भी दर्शकों को रूबरू कराया। शोक सभा में भैरव दत्त राय ,जीवन मेहता ,मुकेश शाह ,गोविंद बोहरा ,जीवन गहतोड़ी ,संजीव राणा, नरेश राय ,सोनिया आर्य ,सहित कला दर्पण एवं राम सेवा सांस्कृतिक समिति के तमाम कलाकारों ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

जरूरी खबरें