रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट: खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, मिठाइयों व तेल के नमूने जांच हेतु लैब भेजे
Laxman Singh Bisht
लोहाघाट खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, मिठाइयों व तेल के नमूने जांच हेतु लैब भेजे
आगामी होली के त्योहार के दृष्टिगत जनमानस को मिलावट रहित और सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए जनपद प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। आयुक्त, खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन देहरादून और जिलाधिकारी चम्पावत मनीष कुमार के निर्देशों के क्रम में खाद्य सुरक्षा विभाग ने लोहाघाट बाजार क्षेत्र में सघन निरीक्षण अभियान चलाया।वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगिता तिवारी के नेतृत्व में टीम ने क्षेत्र के विभिन्न मिठाई प्रतिष्ठानों और किराना स्टोरों का औचक निरीक्षण किया। इस कार्यवाही के दौरान खोये से बनी मिठाइयां, नमकीन और सरसों के तेल (मस्टर्ड ऑयल) सहित कुल 05 नमूने संग्रहित किए गए। इन नमूनों को गुणवत्ता परीक्षण हेतु राजकीय प्रयोगशाला प्रेषित कर दिया गया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि लैब रिपोर्ट में मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित खाद्य कारोबारियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।निरीक्षण के दौरान अधिकांश दुकानों में रखरखाव संतोषजनक पाया गया, फिर भी टीम द्वारा सभी मिठाई विक्रेताओं को कड़े निर्देश दिए गए कि मिठाइयों में कृत्रिम रंगों का प्रयोग कम से कम करें।सभी खाद्य पदार्थों को हर समय ढककर सुरक्षित रखें।खोया केवल अधिकृत और लाइसेंसी विक्रेताओं से ही खरीदें।किराना विक्रेताओं को निर्देशित किया गया कि वे किसी भी स्थिति में एक्सपायरी (कालातीत) तिथि की सामग्री का विक्रय न करें और ऐसी सामग्री के लिए प्रतिष्ठान में अलग से बॉक्स बनाकर रखें।विभाग ने चेतावनी दी है कि होली पर्व तक यह चेकिंग अभियान पूरे जनपद में निरंतर जारी रहेगा ताकि मिलावटखोरी पर अंकुश लगाया जा सके।इस अभियान दल में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगिता तिवारी और सहायक दिनेश फर्त्याल शामिल रहे।
विज्ञापन
चंपावत:पं. दीनदयाल मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना के तहत चम्पावत से बद्रीनाथ धाम के लिए प्रथम दल रवाना
लोहाघाट:वन विभाग ने चलाया स्वच्छता अभियान। जनता को दिया स्वच्छता का संदेश।
चंपावत:23 से 25 सितंबर तक आयुर्वेद विभाग के द्वारा आयुर्वेद उत्कर्ष केंद्र में लगाया जाएगा विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर।
चंपावत:पूर्व जिला सूचना अधिकारी स्वर्गीय गिरिजा शंकर जोशी की बारहवीं पर सूचना कार्यालय में शोक सभा, नम आंखों से दी गई श्रद्धांजलि
लोहाघाट महाविद्यालय में 29 सितंबर को होंगे छात्र संघ चुनाव। 23 सितंबर को लगेगी आचार संहिता। छात्राओं के लिए 50% आरक्षण लागू।
लोहाघाट:आंगनबाड़ी केंद्र में पोषण माह कार्यक्रम का आयोजन। गर्भवती महिला की हुई गोद भराई।
चंपावत:इंटर्नशिप स्टाइपेंड की मांग को लेकर जीएनसी चम्पावत के विद्यार्थियों ने सौंपा ज्ञापन। काला फीता बाध कर जताया विरोध।
पाटी:बिना अनुमति पाटी अस्पताल का वीडियो बनाने गलत जानकारी देने के आरोप पर यूकेडी नेता दरबान रजबार के खिलाफ थाने में तहरीर
लोहाघाट:खेल सचिव अमित सिन्हा के कड़े निर्देश समय पर पूर्ण हो गुणवत्तापूर्ण महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का कार्य। निर्माण स्थल का किया निरीक्षण।
10 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में गरजे ग्राम प्रधान। सीडीओ कार्यालय का किया घेराव।