Saturday 4th of July 2026

ब्रेकिंग

पांच साल बेमिसाल:स्थिर नेतृत्व और नई कार्यसंस्कृति का प्रतीक बनी धामी सरकार। धामी सरकार के 5 साल पूरे

देहरादून में शराब की दुकान के बाहर चली गोली एक व्यक्ति घायल अस्पताल में भर्ती

लोहाघाट:वन महोत्सव के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने तहसील परिसर में किया पौधरोपण

बाराकोट मे 4 जुलाई से 6 जुलाई तक लगेगा स्वास्थ्य शिविर

चंपावत:सहकारिता सप्ताह के तहत बहुउद्देशी साधन सहकारी समिति की वार्षिक बैठक।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:आग से धधका का छडखोला का जंगल 3 दिन से वन विभाग आग बुझाने में नाकाम।

Laxman Singh Bisht

Tue, Mar 3, 2026

आग से धधका का छडखोला का जंगल 3 दिन से वन विभाग आग बुझाने में नाकाम।

लोहाघाट में छडखोला का जंगल पिछले तीन दिनों से आग से धधक रहा है। वन विभाग आग बुझाने में नाकाम रहा है। हालांकि बन कर्मी आग बुझाने पहुंचे तो रहे हैं। पर आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। मंगलवार दोपहर से ही आग धधक रही है पर वन विभाग के द्वारा आग पर काबू नहीं पाया जा सका है ।जिस कारण प्रकृति प्रेमियों में काफी आक्रोश है। पर्यावरण प्रेमी सुरेश जोशी ने बताया पिछले तीन दिनों से छड़ खोला के जंगल में आग लगी हुई। पर अभी तक वन विभाग के द्वारा काबू नहीं पाया जा सका हैं। आज मंगलवार दोपहर से आग भड़की हुई है पर शाम होने तक भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका है जिस कारण वन संपदा को भारी नुकसान पहुंच चुका है। उन्होंने कहा वन विभाग बनाग्नि को गंभीरता से ले अन्यथा जंगलो को भारी नुकसान सीजन में पहुंचेगा। उन्होंने वन विभाग से जल्द से जल्द आग पर काबू पाने की मांग की है। कहा जंगलों को बड़ा नुकसान पहुंच चुका है।

जरूरी खबरें