रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:सीडीओ के निर्देश पर गोशनी (खेतीखान)में निर्माणाधीन सीसी मार्ग की जांच समिति का गठन।
Laxman Singh Bisht
Wed, Jan 7, 2026
सीडीओ के निर्देश पर गोशनी (खेतीखान)में निर्माणाधीन सीसी मार्ग की जांच समिति का गठन।
निर्माण कार्य में पाई गई घटिया गुणवत्ता पुनः मार्ग निर्माण के निर्देश
दोषी अधिकारियों व कर्मचारियों पर होगी कार्यवाही।
चंपावत जिले के खेतीखान की गोशनी ग्राम सभा में नौली खान से भाट गांव तक बन रहे सीसी मार्ग निर्माण में क्षेत्र के युवाओं ने घटिया गुणवत्ता के आरोप लगाते हुए वीडियो सोशल मीडिया में वायरल किया था ।जिसका संज्ञान लेते हुए मुख्य विकास अधिकारी चंपावत डॉक्टर जी0एस0 खाती ने गहरी नाराजगी जताते हुए मार्ग की जांच के निर्देश देते हुए समिति का गठन किया। समिति में जिला विकास अधिकारी दिनेश सिंह दिगारी ,एन 0के0 ओली सहायक अभियंता तथा गिरीजेश्वर तिवारी सहायक अभियंता आरडब्ल्यूडी शामिल रहे। जांच समिति के द्वारा आज बुधवार को कार्य का स्थल निरीक्षण किया गया ।जांच में समिति को कई अनियमित मिली। स्वीकृत योजना के अनुसार सी0सी मार्ग का निर्माण मुख्य सड़क मार्ग से प्रारंभ होकर प्रकाश पांडे के घर तक किया जाना था ।परंतु कार्य स्तल पर केवल घर के समीप लगभग 55 मीटर लंबाई में ही कार्य किया गया था ।इस भाग में भी 15 सेंटीमीटर मोटाई का पत्थर का खड़ंजा नहीं पाया गया तथा डाली गई 7:30 सेंटीमीटर मोटी सीसी की गुणवत्ता भी जांच समिति को संतोषजनक नहीं पाई गई। कार्य की गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर समिति द्वारा कार्यदाई सस्था मनरेगा को निर्देशित किया गया कि इस कार्य का ध्वस्थिकरण कर योजना के अनुसार कार्य को प्रस्तावित मुख्य सड़क मार्ग से प्रारंभ किया जाए तथा यह भी निर्देश दिए गए सर्वप्रथम 15 सेंटीमीटर मोटाई के पत्थर का खड़ंजा बिछाया जाए तथा उसके ऊपर मानक के अनुसार 3 इंच मोटी सीसी डाली जाए। सीसी मार्ग में पढ़ने वाले गधेरो व नालों के लिए उचित जल निकास व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा भविष्य में कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के भी कड़े निर्देश दिए गए हैं। तथा कार्य में संबंधित दोषी कर्मचारियों व अधिकारियों के विरुद्ध प्रशासन के द्वारा कार्रवाई की जाएगी। वही स्थानीय लोगों ने कहा मनरेगा योजना स्थानीय लोगों को रोजगार देने के लिए बनी हुई है। पर इस कार्य में नेपाली नागरिकों को रोजगार दिया जा रहा है। ग्रामीणों ने अन्य कार्यों में भी घपले की आशंका जताई है। इस दौरान पाटी ब्लॉक एवीडीओ,कनिष्ठ अभियंता (मनरेगा), ग्राम विकास अधिकारी ,ग्राम पंचायत विकास अधिकारी एवं ग्रामीण मौजूद रहे।