Wednesday 8th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:अज्ञात मृत व्यक्ति की शिनाख्त के लिए चंपावत पुलिस की जनता से अपील।

चंपावत :मंदिरों में चंदा चोरी मामले को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ गोल्ज्यू मंदिर में रखा उपवास।

लोहाघाट की नुज़ूल भूमि में हो रहे नए निर्माण तथा अतिक्रमण किए जाएंगे ध्वस्त :डीएम

दून:वात्सल्य योजना के तहत 4 करोड़ 39 लाख खातों में ट्रांसफर

विकसित चम्पावत की दिशा में मास्टर प्लान-2041, जनसहभागिता से होगा अंतिम प्रारूप तय: डीएम

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:पूर्व सीएम हरीश रावत पहुंचे लोहाघाट कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भरा जोश होलियारों को किया सम्मानित।

Laxman Singh Bisht

Mon, Apr 21, 2025

पूर्व सीएम हरीश रावत पहुंचे लोहाघाट कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भरा जोश होलियारों को किया सम्मानित।प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के दिग्गज नेता हरीश रावत सोमवार को अपने दो दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के तहत चंपावत जिले के लोहाघाट पहुचे ।लोहाघाट पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी की अगवाई में पूर्व सीएम रावत का ढोल नगाड़ों व फूल मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया ।इस दौरान पूर्व सीएम नगर में जन संपर्क करते हुए लोगों से मिले ।तथा 1857 की क्रांति के नायक वीर कालू सिंह मेहरा की मूर्ति में माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। इसके बाद लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी के दिशा निर्देश व कांग्रेस जिला अध्यक्ष पूरन कठायत की अध्यक्षता में डाक बंगला लोहाघाट में बैठक आयोजित की गई। जहां पूर्व सीएम ने कांग्रेस कार्यकर्ता में जोश भरते हुए एकजुट रहने तथा पंचायत व 2027 विधानसभा चुनाव के लिए जुटने का आवाहन किया। पूर्व सीएम ने काली कुमाऊं की खड़ी होली को बुलंदियों तक पहुंचाने के लिए रामलीला कमेटी अध्यक्ष जीवन मेहता के साथ-साथ फोर्ती , कलीगांव ,आदर्श कलोनी, बिसुंग, रायनगर चौड़ी, डेंसली ठाड़ाढुंगा और रामलीला कमेटी के होलियारो को सम्मानित किया।
अपने संबोधन में पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा उनका काली कुमाऊं क्षेत्र खासकर लोहाघाट से पहले से लगाव रहा है। उन्होंने कहा काली कुमाऊं की खड़ी होली को मंच व पहचान देने के लिए रामलीला कमेटी के द्वारा दूरस्थ गांवो की होली को आगे लाने के लिए जो प्रयास किए हैं वह सराहनीय है उन्होंने विलुप्त हो रही होली को जीवंत किया है।इस दौरान पूर्व सीएम ढोल वादकों के साथ ढोल बजाते नजर आए तो वहीं महिलाओं के साथ झोड़ा गायन का लुत्फ भी पूर्व मुख्यमंत्री ने उठाया।इस दौरान पूर्व स्पीकर गोविंद सिंह कुंजवाल ,पूर्व विधायक हिमेश खर्कवाल, पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भगीरथ भट्ट, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष विमलामहरा, निर्मला गहतोड़ी,सरोज बिष्ट एडवोकेट नवीन मुरारी, प्रहलाद सिंह मेहता, प्रहलाद सिंह अधिकारी,दीवानी राम,शैलेंद्र राय, डॉ अमर कोटियाल, प्रकाश मेहरा, अशोक महरा, अशोक वर्मा बल्लू मेहरा,प्रकाश बोहरा, मनीष महर सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

जरूरी खबरें