Wednesday 8th of July 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर में कैलाश मानसरोवर यात्रा के दूसरे जत्थे का पारंपरिक और भव्य स्वागत, 11 राज्यों के 47 श्रद्धालु शामिल

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोहाघाट में अवैध अतिक्रमण पर चला प्रशासन का पीला पंजा।

लोहाघाट:अज्ञात मृत व्यक्ति की शिनाख्त के लिए चंपावत पुलिस की जनता से अपील।

चंपावत :मंदिरों में चंदा चोरी मामले को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ गोल्ज्यू मंदिर में रखा उपवास।

लोहाघाट की नुज़ूल भूमि में हो रहे नए निर्माण तथा अतिक्रमण किए जाएंगे ध्वस्त :डीएम

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:हथकरघा मेले का लोहाघाट के व्यापारी करेंगे कड़ा विरोध

Laxman Singh Bisht

Fri, Apr 25, 2025

हथकरघा मेले का लोहाघाट के व्यापारी करेंगे कड़ा विरोध लोहाघाट के जीआईसी मैदान में हथकरघा मेला लगने की सुगबुगाहट से लोहाघाट के व्यापारियों में आक्रोश फैल गया है।व्यापारियों ने कहा हथकरघा मेले को किसी भी कीमत पर नहीं लगने दिया जाएगा । व्यापारियों ने कहा हथकरघा मेला लगने से नगर के व्यापारियों का व्यापार चौपट हो जाता है ।व्यापारी वैसे ही मंदी की मार झेल रहे और बाहर से आने वाली व्यापारी हथकरघा के नाम पर अन्य सामान बेचकर उनके व्यापार को प्रभावित करते हैं। व्यापारियों ने कहा वे सरकार को टैक्स देकर अपना व्यापार करते हैं लेकिन मेले में बाहर से आने वाले व्यापारी बिना टैक्स के घटिया सामान जनता को बेच जाते हैं ।जिसका नगर व्यापारी कड़ा विरोध करेंगे। मालूम हो लोहाघाट के जीआईसी खेल मैदान में 20 दिनी हथकरघा मेला लगाने के लिए केजीएन इंटरप्राइजेज उधम सिंह नगर के ताज मोहम्मद के द्वारा एसडीएम कार्यालय से मेला लगाने की अनुमति मांगी गई है। जिसमें एसडीएम लोहाघाट के द्वारा अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है।अनुमति के लिए खंड शिक्षा अधिकारी ,खंड विकास अधिकारी ,पुलिस व फायर विभाग से आख्या मांगी जाएगी इसके बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा। जहा तक है प्रशासन व्यापारियों को हित को देखते हुए कोई निर्णय लेगा। मालूम हो पिछले वर्ष भी व्यापारियों के विरोध के चलते हथकरघा मेला नहीं लग पाया था। मेले के जहां व्यापारी विरोध में रहते हैं तो वही जनता मेला लगाने के पक्ष में रहती है फिलहाल गैद प्रशासन के पाले में देखना है मेला लगता है या नहीं।

जरूरी खबरें