Friday 10th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:खिरद्वारी के राजी जनजाति की 17 महिलाओं के उज्ज्वला गैस कनेक्शन चम्पावत से टनकपुर हुये स्थानांतरित

बाराकोट:बर्दाखान बिसराडी आली सड़क मे डामरीकरण न होने पर होगा विधानसभा चुनाव का बहिष्कार।

लोहाघाट:जीजीआईसी सड़क में जल भराव छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों के लिए बना मुसीबत।

चंपावत:अटैचमेंट समाप्त पर डी0जी0 के आदेश का समान रूप से पालन न होने पर कार्मिकों में नाराजगी

चंपावत:रेड अलर्ट की चेतावनी के चलते दियूरी में 'सेवा पखवाड़ा' शिविर रद्द, अधिकारी क्षेत्र में रहेंगे के हाई अलर्ट प

सूचना

रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:मंगोली में घटना स्थल से 200 मीटर दूरी पर मिला सिर। पुलिस ने लिया कब्जे में।

Laxman Singh Bisht

Thu, Nov 13, 2025

मंगोली में घटना स्थल से 200 मीटर दूरी पर मिला सिर। पुलिस ने लिया कब्जे में। लोहाघाट ब्लॉक की मंगोली ग्राम सभा में कल गुलदार ने भुवन राम पर हमला कर मौत के घाट उतार दिया था। इस दौरान गुलदार भुवन राम के सर को धड़ से अलग कर ले गया। पुलिस ,वन विभाग व ग्रामीणों को कल भुवन का सिर विहीन सव मिला ।सिर को खोजने की काफी कोशिश की गई पर सिर नहीं मिल पाया। आज गुरुवार को दोपहर से ही बनकर्मी गस्त करते हुए सर को ढूंढने में लगे हुए थे। लोहाघाट रेंजर नारायण दत्त पांडे ने बताया शाम को बन विभाग की टीम को भुवन का सिर घटना स्थल से 200 मीटर दूर झाड़ियां में पड़ा हुआ मिला। रेंजर ने बताया जिसकी सूचना लोहाघाट पुलिस को दी गई इसके बाद पुलिस के द्वारा सर को अपने कब्जे में ले लिया गया है। थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया सर का पंचायत नामा भर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी । वही आज लोहाघाट मे भुवन राम के सव का पोस्टमार्टम किया गया। घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है ।ग्रामीण इस घटना से काफी भयभीत नजर आ रहे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से जल्द से जल्द गुलदार को पकड़ने की अपील की है। वन विभाग के द्वारा तीन पिंजरे गुलदार को पकड़ने के लिए लगाए गए हैं और बन कर्मियों की गस्त रात दिन जारी है। आज शाम को भी कोयाटी सड़क में ग्रामीणों ने एक काफी बड़ा गुलदार नजर आया है।

जरूरी खबरें