रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:तूफान प्रभावित पंचेश्वर घाटी मे पहुंच उद्यान विभाग नुकसान का किया आकलन
Laxman Singh Bisht
Thu, May 28, 2026
तूफान प्रभावित पंचेश्वर घाटी मे पहुंच उद्यान विभाग नुकसान का किया आकलन

पंचेश्वर घाटी में आए तूफान से आम और लीची के फलों एवं पेड़ों को हुए नुकसान का स्थलीय मुआयना करने के लिए कल बुधवार उद्यान विभाग के निरीक्षक आशीष खर्कवाल एवं राजस्व उप निरीक्षक ने ग्रामीणों के साथ संयुक्त रूप से पंचेश्वर में ग्राम निडिल, मल्ला खाइकोट, और ग्राम विविल के आम का व्यवसाय / बगीचे करने वाले काश्तकारों से नुकसान का आकलन किया । निरीक्षण में आम के पेड़ व फलों को नुकसान अधिकांश तौर पर ज्यादा देखने को मिला । तूफान से कुछ शिमला मिर्च और मक्का की फसल को भी आंशिक क्षति की भी बात ग्रामीणों ने रखी । पर्वतीय क्षेत्र में पंचेश्वर गरम घाटी होने के कारण यहां के लोगों ने आम के हजारों पेड़ लगाए हुए हैं कोरोना काल के दौरान यहां के आम के जैविक स्वाद ने आम की मांग को बढ़ा दिया है।। निरीक्षण के दौरान स्थानीय किसान तेज सिंह, वीर सिंह, ओंकार सिंह, होशियार सिंह, माधवानंद पंत , आन देव पंत, शंकर सिंह, ललित सिंह सामान्त, खिमानंद सुतेडी, गोविंद राम, नारायण राम, जयदत्त पंत, महेश भट्ट, नारायण दत्त भट्ट, आदि प्रभावित किसान मैं अपने-अपने आम के बगीचों का निरीक्षण करवाया ।। सभी ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और मीडिया का भी अभार जताया जिनकी पहल से तत्काल विभाग ने नुकसान का आकलन किया ।।