Wednesday 8th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट की नुज़ूल भूमि में हो रहे नए निर्माण तथा अतिक्रमण किए जाएंगे ध्वस्त :डीएम

दून:वात्सल्य योजना के तहत 4 करोड़ 39 लाख खातों में ट्रांसफर

विकसित चम्पावत की दिशा में मास्टर प्लान-2041, जनसहभागिता से होगा अंतिम प्रारूप तय: डीएम

बाराकोट:गुलदार का आतंक चूला गाव में गुलदार ने दुधारू गाय को घर के आंगन मे उतारा मौत के घाट।

लोहाघाट:सेवा पखवाड़ा: खूनाबोरा मे डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के निर्देश।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:31 व क्रिसमस पर देर रात तक बजाया डीजे तो पुलिस कार्रवाई के लिए रहे तैयार।

Laxman Singh Bisht

Tue, Dec 23, 2025

31 व क्रिसमस पर देर रात तक बजाया डीजे तो पुलिस कार्रवाई के लिए रहे तैयार।

लोहाघाट पुलिस की होटल एवं डीजे संचालकों को चेतावनी।

गुलदार के खतरे को देखते हुए युवाओं से 31 मनाने जंगलों मे न जाने की अपील
एसपी चंपावत अजय गणपति के निर्देश पर आगामी क्रिसमस एवं नववर्ष (31st) को देखते हुए लोहाघाट पुलिस ने लोहाघाट क्षेत्र में होटल एवं डीजे संचालकों के साथ गोष्ठी का आयोजन किया । जिसमें लोहाघाट क्षेत्र के समस्त होटल एवं डीजे संचालक उपस्थित रहे। थानाध्यक्ष लोहाघाट अशोक कुमार सिंह ने सभी होटल व डीजे संचालकों को अपने-अपने प्रतिष्ठानों में अग्निशमन के पर्याप्त उपकरण एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित रखने के निर्देश दिए । साथ ही चेतावनी भी दी गई किसी भी परिस्थिति में रात 10:00 बजे के बाद डीजे संचालन न करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए।आदेशों का उल्लंघन पाए जाने पर कानूनी कार्यवाही किए जाने के संबंध में भी अवगत कराया गया। साथ ही युवाओं से गुलदार के खतरे को देखते हुए 31 मनाने जंगलों मे न जाने की अपील की गई है।

जरूरी खबरें