रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:आईटीबीपी ने धूमधाम से मनाया शहीद के पुत्र का जन्मदिन
Laxman Singh Bisht
Fri, Mar 28, 2025
आईटीबीपी ने धूमधाम से मनाया शहीद के पुत्र का जन्मदिन
36 वी वाहिनी आइटीबीपी लोहाघाट में कमांडेंट डी0पी0एस0रावत के निर्देश पर आईटीबीपी के शहीद अधिकारी देवीधुरा निवासी नंदन सिंह चम्याल के पुत्र पवन सिंह चम्याल के जन्मदिन को आज आईटीबीपी के जवानो ने उनके घर देवीधुरा जाकर बड़े धूमधाम के साथ मनाया। इस अवसर पर सेनानी छत्तीस वी वाहिनी के द्वारा
उपहार व मिठाई भेंट कर शहीद नंदन सिंह चम्याल के पुत्र पवन व परिवार को जन्मदिन की शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की । तथा शहीद के परिजनों से उनकी समस्याएं पूछी।कार्यक्रम में बल पदाधिकारी एवं उनके परिजन मौजूद रहे। वही शहीद के परिजनों ने आईटीबीपी को धन्यवाद दिया गया।
