Friday 3rd of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:वन महोत्सव के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने तहसील परिसर में किया पौधरोपण

बाराकोट मे 4 जुलाई से 6 जुलाई तक लगेगा स्वास्थ्य शिविर

चंपावत:सहकारिता सप्ताह के तहत बहुउद्देशी साधन सहकारी समिति की वार्षिक बैठक।

दून:एसआईआर के साथ विभागीय काम भी करें आंगनबाड़ी कार्यकत्री : रेखा आर्या

चंपावत को आदर्श और उत्तराखंड को आत्मनिर्भर राज्य बनाने की दिशा में आगे बढ़ते कदम

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट।आईटीबीपी के जवानों ने पुलिस से सीखे दंगा व भीड़ नियंत्रण के गुर

Laxman Singh Bisht

Thu, Mar 12, 2026

आईटीबीपी के जवानों ने पुलिस से सीखे दंगा व भीड़ नियंत्रण के गुर

पुलिस ने आईटीबीपी के जवानों को दिया दंगा नियंत्रण प्रशिक्षण।

लोहाघाट । छमनिया स्थिति छत्तीस वी वाहिनी आइटीबीपी के कमांडेंट संजय कुमार के निर्देश पर चंपावत पुलिस के द्वारा आईटीबीपी के जवानों को दो दिवसीय दंगा व भीड़ नियंत्रण का प्रशिक्षण दिया । चंपावत पुलिस कार्यालय से आए उप निरीक्षक सतीश शर्मा एवं हेड कांस्टेबल सुधीर कुमार मलिक ने वाहिनी में उपस्थित सभी हिमवीर पदाधिकारियो व जवानों को भीड़ नियंत्रण की विभिन्न तकनीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई ।

प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि किसी भी आपात स्थिति में भीड़ को किस प्रकार से शांतिपूर्ण नियंत्रित किया जाता है।पुलिस के द्वारा सभी हिमवीरो को लाठी चार्ज करना ,सुरक्षा घेरा बनाना ,भीड़ को व्यवस्थित तरीके से नियंत्रित करना तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपनाए जाने वाली अन्य आवश्यक कौशल एवं आधुनिक तरीकों से अवगत कराया। कमांडेंट संजय कुमार ने बताया इस प्रकार के प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य आईटीबीपी के जवान को किसी भी संवेदनशील स्थिति में बेहतर ढंग से कानून व्यवस्था बनाए रखने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

उन्होंने बताया जवानों के द्वारा काफी गहनता से इस प्रशिक्षण को लिया गया। कार्यक्रम में द्वितीय कमान अधिकारी सुबे सिंह,सहायक सेनानी गौरव कुमार, मनमोहन सिंह, डॉक्टर फिलिप गंगते ,अक्षय गणपति, अंकु कुमार एवं वाहिनी के समस्त हिमवीर मौजूद रहे।

जरूरी खबरें