रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:खंड विकास कार्यालय लोहाघाट मे जल उत्सव पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन।
Laxman Singh Bisht
Mon, Jun 9, 2025
खंड विकास कार्यालय लोहाघाट मे जल उत्सव पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन।
लोहाघाट।स्प्रिंग एंड रिवर रिजुवनेशन अथॉरिटी (सारा)चम्पावत द्वारा चलाये जा रहे जल संरक्षण अभियान-2025 के तहत आज 09 जून को को विकास खंड सभागार लोहाघाट में खंड विकास अधिकारी लोहाघाट की अध्यक्षता में विकास खंड स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमें जल उत्सव पखवाड़ा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रशासक नेहा ढेक के द्वारा किया गया । कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों को खंड विकास अधिकारी लोहाघाट कविंद्र रावत द्वारा जल संरक्षण अभियान- 2025 के विषय में विस्तार से जानकारी देते हुए जल संचय-जीवन संचय हेतु जागरूक किया गया। कार्यक्रम की विचार गोष्ठी में रमेश चंद्र जोशी, श्रीमती रचना कोरंगा,साक्षी पाण्डेय, सहायक कृषि अधिकारी, नवीन चंद्र व ग्राम विकास अधिकारी आदि द्वारा जल संरक्षण अभियान, जल उत्सव पखवाड़ा सम्बन्ध में अपने विचार वक्तव्य किए। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख श्रीमति नेहा ढेक द्वारा जल संरक्षण अभियान के तहत जल संवर्धन, भागीरथ एप आदि विषयों पर जोर देते हुए सरकार की विभिन्न विकास योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी गई।
कार्यक्रम का संचालन सारा चम्पावत के सोशल कार्डिनेटर हरीश भट्ट द्वारा किया गया तथा कार्यकम से सम्बन्धित रूपरेखा को प्रस्तुत करते हुए ग्राम स्तर पर धारा नौला समिति गठित करने व उसके कार्यों के बारे में विस्तार से बताया गया। इसके उपरांत खंड विकास अधिकारी द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित लोगो को धन्यवाद देते हुए सभी को भगीरथ एप का उपयोग कर जल स्रोतों के चयन हेतु प्रेरित करने हेतु जागरूकता अभियान चलने हेतु अपील की गई। कार्यक्रम में श्रीमती मीना उप्रेती, हुक्म सिंह ,श्रीमती सुनीता देवी, श्रीमती पुष्पा जोशी आदि सामाजिक कार्यकर्ता व ब्लॉक कर्मचारी एवं क्षेत्रीय जन प्रतिनिधि व ग्रामीण उपस्थित रहे।