Tuesday 11th of August 2026

ब्रेकिंग

2027 मे लोहाघाट विधानसभा मे भाजपा से मजबूत दावेदारी पेश करेंगे दर्जा राज्य मंत्री सुभाष बगौली।

हर-हर महादेव के जयघोष के बीच निकली रेखा आर्या की कांवड़ यात्रा

चम्पावत विधानसभा में 3.89 करोड़ के विकास कार्यों को मिली वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति

लोहाघाट:बिना चालक के पीछे की ओर लुडका कैंटर बचा बड़ा हादसा बस अड्डे की रेलिंग क्षतिग्रस्त।

लोहाघाट:बागधारा के पास भारी मलवा आने से 2 घंटे से आल वेदर सड़क बंद। सैकड़ो यात्री फंसे।

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:राज्य आपदा मोचन निधि से कमलेडी के आपदा पीड़ित को मिली आर्थिक सहायता

Laxman Singh Bisht

Fri, Jul 24, 2026

राज्य आपदा मोचक निधि से कमलेडी के आपदा पीड़ित को मिली आर्थिक सहायता

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की आपदा प्रभावित परिवारों को शीघ्र राहत एवं सहायता उपलब्ध कराने के दिए गए आदेशों के क्रम में तथा जिलाधिकारी मनीष कुमार के दिशा निर्देशन में तहसील लोहाघाट प्रशासन द्वारा आपदा प्रभावित परिवार को राज्य आपदा मोचन निधि (एसडीआरएफ) के अंतर्गत आर्थिक सहायता प्रदान की गई।तहसील लोहाघाट में दर्जा राज्य मंत्री सुभाष बगोली एवं उपजिलाधिकारी श्रीमती नीतू डागर ने ग्राम कमलेड़ी, पट्टी क्षेत्र रौसाल निवासी गंगा सिंह पुत्र फतैह सिंह को राज्य आपदा मोचन निधि से स्वीकृत 2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक प्रदान किया।इस अवसर पर उपजिलाधिकारी ने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता है कि आपदा से प्रभावित प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से राहत सहायता पहुंचे, जिससे प्रभावित परिवारों को कठिन समय में आवश्यक संबल मिल सके। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार आपदा प्रभावितों के प्रति संवेदनशीलता के साथ कार्य करते हुए राहत एवं पुनर्वास कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है।इस दौरान तहसीलदार मुईनुद्दीन, कानूनगो सहित राजस्व विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। मालूम गंगा सिंह का भवन पहाड़ी दरकने से क्षतिग्रस्त हो गया था।

जरूरी खबरें