Sunday 9th of August 2026

ब्रेकिंग

हल्द्वानी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, खड़गे का चुनावी शंखनाद। भाजपा पर साधा निशाना

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग की तत्काल कार्रवाई डिग्री कॉलेज सड़क खुली।

दून:मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित

लोहाघाट:भारी भूस्खलन से लोहाघाट डिग्री कॉलेज मार्ग बंद कई गांवो का कटा संपर्क।

चंपावत:महिला शक्ति, संस्कृति और परंपरा का संगम बनेगा ‘सावन उत्सव-2026’ 15 महिलाओं को मिलेगा नंदा शिखर सम्मान

सूचना

: लोहाघाट:5 नवंबर से होगा खालगढा सीमा क्षेत्रीय दीप महोत्सव 

Laxman Singh Bisht

Sat, Oct 14, 2023
5 नवंबर से होगा खालगढा सीमा क्षेत्रीय दीप महोत्सव महोत्सव की व्यवस्थाओ को लेकर कमेटी ने विधायक अधिकारी को दिया ज्ञापन गुमदेश के खालगढा में प्रसिद्ध सीमा क्षेत्रीय दीप महोत्सव के आयोजन को लेकर महोत्सव समिति ने विधायक खुशाल सिंह अधिकारी को ज्ञापन दिया। इस दौरान उन्होंने महोत्सव को भव्य बनाने के लिए सहयोग के लिए कहा। महोत्सव समिति अध्यक्ष व ग्राम प्रधान संगठन प्रदेश उपाध्यक्ष सरिता अधिकारी के नेतृत्व में महोत्सव समिति ने विधायक अधिकारी को ज्ञापन देकर बताया कि 5 नवंबर से तीन दिवसीय खालगढा के दुधादारी मंदिर में भव्य सीमा क्षेत्रीय दीप महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव को भव्य बनाने के लिए समिति ने इस बार भी पूरे प्रयास किए हैं। उन्होंने विधायक अधिकारी से महोत्सव में सांस्कृतिक दल और अन्य व्यवस्थाओं के लिए सहयोग करने के लिए कहा। विधायक अधिकारी ने कहा कि महोत्सव को भव्य बनाने के लिए हर संभव मदद की जाएगी। महोत्सव कमेटी अध्यक्ष सरिता अधिकारी ने बताया महोत्सव में शांति और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर समिति के द्वारा डीएम चंपावत नवनीत पांडे वा एसपी को भी ज्ञापन दिया गया है उन्होंने कहा महोत्सव को धूमधाम से मनाया जाएगा इस मौके पर चांद बोहरा, मोहित पांडेय, एलडी भट्ट, पंडित मदन कलौनी आदि मौजूद रहे।

जरूरी खबरें