Friday 10th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:अधूरे कलमठो की कीचड़ वाहन चालकों व यात्रियों के लिए बनी मुसीबत।

चंपावत:खिरद्वारी के राजी जनजाति की 17 महिलाओं के उज्ज्वला गैस कनेक्शन चम्पावत से टनकपुर हुये स्थानांतरित

बाराकोट:बर्दाखान बिसराडी आली सड़क मे डामरीकरण न होने पर होगा विधानसभा चुनाव का बहिष्कार।

लोहाघाट:जीजीआईसी सड़क में जल भराव छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों के लिए बना मुसीबत।

चंपावत:अटैचमेंट समाप्त पर डी0जी0 के आदेश का समान रूप से पालन न होने पर कार्मिकों में नाराजगी

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:पर्यटकों से गुलजार लोहाघाट की कोली ढेक झील नौका संचालको के खिले चेहरे।

Laxman Singh Bisht

Mon, Nov 10, 2025

पर्यटकों से गुलजार लोहाघाट की कोली ढेक झील नौका संचालको के खिले चेहरे।

पर्यटकों ने कहा झील में पर्यटकों के के लिए सुविधाएं बढ़ाने की जरूरत। झील की खूबसूरती की सराहना।

पर्यटकों की सुरक्षा के लिए जल पुलिस की हो तैनाती। अच्छे रेस्टोरेंटों का हो निर्माण।बच्चों के मनोरंजन के लिए हो सुविधा।लोहाघाट ।चंपावत जिले के पर्यटन का मुख्य केंद्र लोहाघाट की कोली ढेक झील आजकल पर्यटकों से गुलजार हुई है। बड़ी तादात में बाहर से पर्यटक कोली ढेक झील पहुंच रहे हैं और नौकायन का आनंद उठा रहे हैं। पर्यटकों की बढ़ती संख्या से झील में नौका संचालन करने वाले युवाओं को भी अच्छा रोजगार मिल रहा है। जिससे उनके चेहरे में रौनक है। देश के विभिन्न राज्यों से आए पर्यटको ने झील में नौकायन का लुत्फ उठाते हुए झील और लोहाघाट की खूबसूरती की सराहना की पर्यटकों ने कहा झील काफी खूबसूरत बनी हुई है नौकायन का यहा पर अपना अलग ही आनंद है। पर झील में पर्यटकों के लिए सरकार व जिला प्रशासन ने सुविधाओं का और अधिक विस्तार करना चाहिए। उन्होंने कहा यहा बच्चों व पर्यटकों के मनोरंजन के साधन लगाने चाहिए इसके अलावा पर्यटकों के खाने-पीने के लिए अच्छे रेस्टोरेंट खोलने की यहा पर अत्यधिक आवश्यकता है ।जिससे यहा के स्थानीय युवाओं को रोजगार भी मिले। वही झील में नौका संचालन कर रहे युवाओं ने कहा आजकल झील में काफी तादात में पर्यटक दूर-दूर क्षेत्र से पहुंच रहे हैं। जिससे उनका रोजगार भी अच्छा चल रहा है ।कहा पर झील में पर्यटकों की सुविधा के लिए अभी काफी सुविधाओं का विस्तार करना है जिसमें अच्छे रेस्टोरेंट, साइकिल ट्रैक, ग्लास ब्रिज,पर्यटकों के बैठने के लिए सेड , बच्चों के मनोरंजन के साधन लगाने अनिवार्य है ।जिससे पर्यटक यहा रुके हैं और पर्यटन का आनंद उठाएं जिससे स्थानीय युवाओं को भी रोजगार मिले तथा पर्यटकों की सुरक्षा के लिए पूर्व की भांति जल पुलिस की तैनाती की जाए। नौका संचालको ने जिला प्रशासन से जल्द झील में सुविधाओं का विस्तार करने की मांग की है। ताकि अधिक से अधिक पर्यटक यहा आए और पर्यटन का आनंद ले और स्थानीय लोग भी वीकेंड का आनंद उठा सके। कुल मिलाकर कोली ढेक झील में पर्यटकों की पसंद बनते जा रहा है जिस कारण पर्यटकों की तादाद बढ़ते जा रही है। शासन प्रशासन ने भी झील में पर्यटकों के लिए सुविधाओं का विस्तार करना चाहिए।

जरूरी खबरें