रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:कार में कर रहा था शराब तस्करी पंचेश्वर पुलिस ने किया गिरफ्तार टैक्सी सीज
Laxman Singh Bisht
Fri, Apr 25, 2025
कार में कर रहा था शराब तस्करी पंचेश्वर पुलिस ने किया गिरफ्तार टैक्सी सीज
एसपी चंपावत अजय गणपति के निर्देश पर चंपावत पुलिस की नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है एसपी अजय के निर्देश पर आज शुक्रवार को कोतवाली पंचेश्वर क्षेत्र में पुलिस टीम द्वारा थाना अध्यक्ष हेमंत सिंह कठेत के नेतृत्व में वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। जांच के दौरान पुलिस ने भुवन चंद्र उप्रेती पुत्र स्व0 पुष्कर उप्रेती निवासी दिगालीचोड़ को टैक्सी वाहन वेगनआर UK-03-TA-1887 में अवैध रूप से शराब की तस्करी व परिवहन किये जाने पर गिरफ्तार किया गया। थाना अध्यक्ष हेमंत सिंह कठेत ने बताया अभियुक्त के विरुद्ध थाना कोतवाली पंचेश्वर में अंतर्गत धारा 60(1)(क)/72 संयुक्त प्रांत आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर गिरफ्तार किया गया है । तथा तस्करी में लिप्त कार को भी नियमानुसार सीज कर कब्जे लिया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया पुलिस ने आरोपी के कब्जे से किंग फिशर बीयर - 12 कैन,मेक्डवल व्हिस्की के 28 क्वार्टर, देशी शराब की 04 बोतल ,देशी शराब 10 टेट्रा पैक बरामद किए गए।पुलिस टीम में थानाध्यक्ष हेमंत सिंह कठेत, एएसआई हीरा लाल वर्मा,का0 पवन कुमार, का0राजेंद्र गिरी शामिल रहे।