Wednesday 8th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:अज्ञात मृत व्यक्ति की शिनाख्त के लिए चंपावत पुलिस की जनता से अपील।

चंपावत :मंदिरों में चंदा चोरी मामले को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ गोल्ज्यू मंदिर में रखा उपवास।

लोहाघाट की नुज़ूल भूमि में हो रहे नए निर्माण तथा अतिक्रमण किए जाएंगे ध्वस्त :डीएम

दून:वात्सल्य योजना के तहत 4 करोड़ 39 लाख खातों में ट्रांसफर

विकसित चम्पावत की दिशा में मास्टर प्लान-2041, जनसहभागिता से होगा अंतिम प्रारूप तय: डीएम

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:डायरेक्टर राकेश मधुसूदन की एल्बम रंगीलो पहाड़ की शूटिंग शुरू स्थानीय कलाकारों को मिल रहा है मौका।

Laxman Singh Bisht

Mon, Apr 21, 2025

पहाड़ों से हो रहे पलायन पर आधारित है एल्बम।लोहाघाट के रहने वाले प्रसिद्ध फिल्म डायरेक्टर राकेश मधुसूदन की एल्बम रंगीलो पहाड़ की शूटिंग लोहाघाट की हसीन वादियों में शुरू हो गई है। एल्बम के गीत पहाड़ों से हो रहे पलायन व गांवो में वीरान पड़े मकानो पर आधारित है। डायरेक्टर मधुसूदन ने बताया एल्बम में चार गीत रखे गए हैं ।जिनकी शूटिंग लोहाघाट में की जा रही है। एल्बम में स्थानीय कलाकारों को मौका दिया जा रहा है।उन्होंने बताया गीत पहाड़ों से हो रहे पलायन पर आधारित है।गीतों के माध्यम से पलायन कर चुके लोगों से वापस अपने पहाड़ व अपने माता-पिता के पास लौटने की अपील की गई है। मधुसूदन ने कहा एल्बम के गीत मुंबई से आई गायिका हेमा बिष्ट के द्वारा गाए जा रहे हैं कोरियोग्राफी राहुल के द्वारा की जा रही है तथा प्रकाश राय के द्वारा सहयोग किया जा रहा है। एल्बम में दीपशिखा राय, प्रिया गिरी व मानसी गोरखा मुख्य भूमिका निभा रही है। मालूम हो डायरेक्ट मधुसूदन अभी तक 15 फीचर फिल्मों का निर्माण कर चुके है जिनमें महिमा मां पूर्णागिरी की,दिलबर राणा, रोड ब्लॉक और रीति रिवाज आदि प्रमुख है। एल्बम में कैमरामैन की भूमिका खुद मधुसूदन निभा रहे हैं।

जरूरी खबरें