Saturday 4th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:मुख्यमंत्री ने किया 15 दिवसीय ‘सेवा पखवाड़ा’ का भव्य शंखनाद, कलेक्ट्रेट में लगे विभागों के स्टॉल

लोहाघाट अस्पताल जनरेटर प्रकरण में गर्माई राजनीति कांग्रेस के आरोप भाजपा का खंडन।

लोहाघाट:बीस सूत्रीय कार्यक्रम में चम्पावत प्रदेश भर में अव्वल

पांच साल बेमिसाल:स्थिर नेतृत्व और नई कार्यसंस्कृति का प्रतीक बनी धामी सरकार। धामी सरकार के 5 साल पूरे

देहरादून में शराब की दुकान के बाहर चली गोली एक व्यक्ति घायल अस्पताल में भर्ती

सूचना

रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:पिथौरागढ़ डिपो से लोहाघाट को मिली दो नई बीएस 6 बसे । 29 बसो का हुआ बेड़ा।

Laxman Singh Bisht

Tue, Feb 24, 2026

पिथौरागढ़ डिपो से लोहाघाट को मिली दो नई बस। 29 बसो का हुआ बेड़ा।

समय पूरा कर चुकी 6 बसे टनकपुर डिपो से होगी संचालित। 13 बसो के किलोमीटर पूरे होने की कगार पर।उत्तराखंड परिवहन निगम के लोहाघाट डिपो के लिए थोड़ी राहत भरी खबर है । पिथौरागढ़ डिपो से दो नई बसे लोहाघाट डिपो में पहुंच चुकी है। लोहाघाट डिपो के एजीएम धीरेंद्र वर्मा ने बताया। पिथौरागढ़ डिपो से दो नई बसें डिपो में पहुंच चुके हैं ।जिन्हें हल्द्वानी संचालित किया जाएगा। वर्मा ने कहा सवारी होने पर बसों को नैनीताल तक भी चलाया जा सकता है। उन्होंने बताया वर्तमान में डिपो में कुल 29 बसो का बेड़ा है ।जिनमें 16 नई बसें हैं तथा शेष 13 बसे कुछ समय बाद अपने किलोमीटर पूरा कर लेंगी। एजीएम वर्मा ने कहा अभी भी डिपो को नई बसों की सख्त आवश्यकता है। उन्होंने बताया बड़ी बसे होने के कारण पंचेश्वर, बर्दाखान , मडलक आदि क्षेत्रों को इनका संचालन नहीं किया जा सकता है। उन्होंने बताया किलोमीटर पूरा कर चुकी 6 बसो का संचालन अब टनकपुर डिपो करेगा। कहा दो नई बसे मिलने से डिपो को थोड़ी बहुत राहत मिली है। पर जल्द ही डिपो को और नई बसो की सख़्त आवश्यकता पड़ेगी । मामले में क्षेत्रीय जनता ने सरकार से लोहाघाट डिपो को और नई बसें देने की मांग की है।

जरूरी खबरें