रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:सरयू लिफ्ट पेयजल योजना निर्माण में हो रही देरी पर लोहाघाट विकास संघर्ष समिति ने जताई नाराजगी।
Laxman Singh Bisht
Tue, Aug 4, 2026
सरयू लिफ्ट पेयजल योजना निर्माण में हो रही देरी पर लोहाघाट विकास संघर्ष समिति ने जताई नाराजगी।

मुख्यमंत्री घोषणा के तहत लोहाघाट नगर के लिए बन रही सरयू लिफ्ट पेयजल योजना निर्माण में हो रही देरी पर लोहाघाट विकास संघर्ष समिति के द्वारा गहरी नाराजगी जताई गई है। लोहाघाट विकास संघर्ष समिति अध्यक्ष विपिन गोरखा ने कहा इतना समय बीत जाने के बावजूद अभी तक सरयू लिफ्ट पेयजल योजना निर्माण का कार्य जल निगम के द्वारा शुरू नहीं किया गया है ।उन्होंने कहा जल निगम के द्वारा अभी तक वन विभाग से अनापत्ति तक नहीं ली गई है कहा जब तक वन विभाग से अनापत्ति नहीं मिलेगी तो योजना का निर्माण कार्य कैसे शुरू होगा। इस दौरान लोहाघाट विकास संघर्ष समिति के द्वारा जोरदार नारेबाजी करते हुए सरयू लिफ्ट पेयजल योजना निर्माण की मांग की। गोरखा ने कहा एक और नगर की जनता प्यासी है दूसरी ओर विभाग के द्वारा अभी तक वन विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र तक नहीं लिया गया है जो विभाग की सरासर लापरवाही है। उन्होंने शासन प्रशासन से जल्द से जल्द योजना निर्माण की मांग की है। हालांकि मामले में जल निगम के अधिशासी अभियंता के द्वारा बताया गया है वन विभाग की अनापत्ति के लिए फाइल केंद्र को भेजी गई है तथा अगस्त माह से नगर की डिस्ट्रीब्यूशन लाइन बिछाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इस दौरान लोकेश पांडे, राज किशोर शाह ,अजय गोरखा, गोपाल कनौजिया ,कमल किशोर, ललित शाह ,दीपक शाह मौजूद रहे