Tuesday 4th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:नगर पंचायत पाटी द्वारा कंपैक्ट प्लांट में मिश्रित कूड़ा डालने पर जिला पंचायत ने जताई नाराजगी

पिथौरागढ़:फेसबुक पर बाल अश्लील सामग्री प्रसारित करने वाला नेपाली नागरिक गिरफ्तार

लोहाघाट:सरयू लिफ्ट पेयजल योजना निर्माण में हो रही देरी पर लोहाघाट विकास संघर्ष समिति ने जताई नाराजगी।

बाराकोट: एसबीआई का पासबुक प्रिंटर खराब ग्राहक परेशान

चंपावत:विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को गति, जिलाधिकारी ने बूथ का किया स्थलीय निरीक्षण

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट: डूंगरा बोरा में 6 अगस्त को आयोजित होगा बहुउद्देशीय जनसेवा शिविर

Laxman Singh Bisht

Tue, Aug 4, 2026

लोहाघाट डूंगरा बोरा में 6 अगस्त को आयोजित होगा बहुउद्देशीय जनसेवा शिविर

स्थानीय जनता को मिलेगा शासकीय योजनाओं का लाभ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के अनुसार तथा जिलाधिकारी मनीष कुमार के आदेशों के अनुपालन में स्थानीय नागरिकों को विभिन्न शासकीय एवं विभागीय योजनाओं से प्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित करने के उद्देश्य से राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, डुंगराबोरा, लोहाघाट में एक विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है।इस संबंध में जानकारी देते हुए मुख्य विकास अधिकारी डॉ 0जीएस खाती ने बताया कि यह आयोजन दिनांक 06 अगस्त, 2026 को प्रातः 11:00 बजे से आयोजित होगा।कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. जी. एस. खाती द्वारा की जाएगी।शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा अपनी-अपनी अद्यतन कल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी देने के लिए विशेष स्टाल लगाए जाएंगे। इसके माध्यम से क्षेत्रीय कर्मचारी एवं अधिकारी उपस्थित होकर आम जनता की समस्याओं का समाधान करेंगे तथा उन्हें विभिन्न योजनाओं की संपूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे।प्रशासन द्वारा संबंधित विभागीय अधिकारियों एवं क्षेत्रीय कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे इस शिविर का व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें, ताकि अधिक से अधिक नागरिक इस आयोजन में पहुँचकर विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकें।

जरूरी खबरें