रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:महिला काव्य मंच ने किया प्रथम मासिक काव्य गोष्ठी का किया आयोजन
Laxman Singh Bisht
Tue, Apr 1, 2025
महिला काव्य मंच ने किया प्रथम मासिक काव्य गोष्ठी का किया आयोजन
लोहाघाट मे महिला काव्य मंच की जनपद चंपावत इकाई(पुनर्गठित) ने प्रथम मासिक काव्य गोष्ठी का ऑनलाइन माध्यम से आयोजन किया।काव्य गोष्ठी तीलू रोतेली पुरस्कार विजेता सोनिया आर्य की अध्यक्षता तथा बबीता जोशी के संचालन में आयोजित की गई। काव्य गोष्ठी का शुभारंभमुख्य अतिथि-पुष्पलता जोशी "पुष्पांजलि" तथा विशिष्ट अतिथि-निशा अतुल्य जी द्वारा किया गया। काव्य गोष्ठी की शुरुआत दीपा पांडे की सरस्वती वंदना तथा कविता शक्टा के स्वागत गीत से हुई। 
इसके पश्चात प्रियंका रजवार ने ये मानव तू स्वर्ग नहीं धरती का श्रृंगार कर, सपनो को नहीं सच को नमस्कार कर,कमला जोशी ने आज पता चल गए,कुछ हालात अपनी गलियों के,बहुत से दुश्मन अब भी हैं,उन नन्ही खिलती कलियों के,कविता शक्टा ने जीवन के इस मोड़ पर आज महसूस होती है मित्र की कमी ,बीना जोशी ने वह गाँव का आँगन, आज भी बड़ा याद आता है,नीरजा गहतोड़ी ने कर लेती हूँ बातें जिससे सखी सहेली सच्ची वाली कविता एक तू ही तो है।हेमा राय ने मानव जीवन के कठिन समय के हैं दो साथी पहला धैर्य व दूजा साहस,हिमांशी ने घर की बड़ी बेटी ना जाने कब नन्ही परी से जिम्मेदार बेटी बन जाती है,
दीपा पाण्डेय ने कहां गए संस्कार आज वे जो थे हिंदुस्तान में,कविता भट्ट ने ओ सहेली तू जो है तो मैं कहाँ हूँ अकेली ,हेमा जोशी ने बाल काव्य की पंक्तियां,सुमन पाण्डेय ने पिता पेड़ है और माँ उसकी छाल,बबीता जोशी ने अंधेरा घना ही सही छंट जाएगा आदि कविताओं की शानदार प्रस्तुति दी। काव्य गोष्ठी के पश्चात मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथि ने मंच की प्रतिक्रिया एवं इकाई को किस प्रकार आगे बढ़ाया जाए इस बारे में सभी महिला कवियों के साथ चर्चा की कार्यक्रम का समापन मंच की अध्यक्ष अध्यक्ष सोनिया आर्या ने काव्य पाठ और उद्बोधन के साथ किया ।