Saturday 4th of July 2026

ब्रेकिंग

पांच साल बेमिसाल:स्थिर नेतृत्व और नई कार्यसंस्कृति का प्रतीक बनी धामी सरकार। धामी सरकार के 5 साल पूरे

देहरादून में शराब की दुकान के बाहर चली गोली एक व्यक्ति घायल अस्पताल में भर्ती

लोहाघाट:वन महोत्सव के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने तहसील परिसर में किया पौधरोपण

बाराकोट मे 4 जुलाई से 6 जुलाई तक लगेगा स्वास्थ्य शिविर

चंपावत:सहकारिता सप्ताह के तहत बहुउद्देशी साधन सहकारी समिति की वार्षिक बैठक।

सूचना

: लोहाघाट:बंगाल टाइगर की दहाड़ से थर्राया मायावती का जंगल/ जंगल जाने वाली महिलाओं के लिए बड़ा खतरा/वन विभाग ने अलर्ट किया जारी

Laxman Singh Bisht

Sat, Jan 11, 2025
बंगाल टाइगर की दहाड़ से थर्राया मायावती का जंगल जंगल जाने वाली महिलाओं के लिए बड़ा खतरा चंपावत जिले के पर्वतीय क्षेत्र में बंगाल टाइगर की आमद हो चुकी है तीन दिन पूर्व ही चंपावत में एक बंगाल टाइगर का सव मिला था वही शनिवार को लोहाघाट के अद्वैत आश्रम मायावती के महात्माओं व रोहित पुनेठा ने जानकारी देते हुए बताया मायावती के जंगलों में बंगाल टाइगर की दहाड़ सुनाई दे रही जिसे आज शनिवार सुबह भी सुना गया अद्वैत आश्रम मायावती के महात्माओं ने स्थानीय जनता से अपील करते हुए कहा जंगल में बंगाल टाइगर की सक्रियता के चलते बड़ा खतरा पैदा हो गया है जो भी महिलाएं मायावती ,बिसुंग, बलाई, ढकना एक हत्थया आदि आदि जंगलों में लकड़ी व घास काटने के लिए जाती हैं सुरक्षा की दृष्टि से इन दिनों जंगल में न जाए साथ ही उनके द्वारा वन विभाग से अलर्ट जारी करते हुए क्षेत्र वासियों को जागरूक करने की मांग ताकि जंगल में कोई घटना दुर्घटना न हो सके वही लोहाघाट रेंजर दीप जोशी ने बताया क्षेत्र में बंगाल टाइगर की आमद हो चुकी है जिसके लिए वन विभाग के द्वारा लोगों को जंगलों में न जाने के लिए जागरूक किया जा रहा है तथा बन कर्मी गस्त कर रहे है उन्होंने कहा जंगल में बंगाल टाइगर के अलावा बड़ी संख्या में गुलदार भी मौजूद है कुल मिला कर टाइगर की आमद बड़ा खतरा है यहां के जंगलों में कितने टाइगर मौजूद फिलहाल वन विभाग के पास इसकी जानकारी नहीं है कुछ माह पूर्व भी वर्धाखान के जंगलों में ग्रामीणों ने टाइगर को देखा था

जरूरी खबरें