Wednesday 8th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:खतेड़ा में पुराने पेड़ से मंदिर व भवनो को भारी खतरा। ग्रामीणों की प्रशासन से निस्तारण की मांग।

टनकपुर में कैलाश मानसरोवर यात्रा के दूसरे जत्थे का पारंपरिक और भव्य स्वागत, 11 राज्यों के 47 श्रद्धालु शामिल

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोहाघाट में अवैध अतिक्रमण पर चला प्रशासन का पीला पंजा।

लोहाघाट:अज्ञात मृत व्यक्ति की शिनाख्त के लिए चंपावत पुलिस की जनता से अपील।

चंपावत :मंदिरों में चंदा चोरी मामले को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ गोल्ज्यू मंदिर में रखा उपवास।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:पानी को लेकर एक मई से होगा आंदोलन लोहाघाट विकास संघर्ष समिति की हुई बैठक। आर पार की होगी लड़ाई।

Laxman Singh Bisht

Sun, Apr 27, 2025

आर पार की होगी लड़ाई। सरकार मूलभूत सुविधाएं देने में नाकाम: संघर्ष समिति

सरयू लिफ्ट पेय जल योजना निर्माण की होगी लड़ाई ।लोहाघाट नगर में पेयजल की समस्या दिनों दिन विकराल रूप लेते जा रही है ।बरसों से लोहाघाट नगर की जनता सरयू लिफ्ट पेयजल योजना निर्माण की मांग कर रही है।पर सरकारों के द्वारा जनता को योजना की डीपीआर में ही उलझाए रखा है। पर आज तक योजना धरातल पर नहीं उतरी। जबकि मुख्यमंत्री धामी भी मंच से सरयू लिफ्ट योजना निर्माण की घोषणा कर चुके हैं। सरकार के नुमाइंदों के द्वारा योजना निर्माण में डीपीआर बनने की बात कह कर जनता को गुमराह किया जा रहा है। सरयू लिफ्ट पेयजल योजना निर्माण की एक सूत्री मांग को लेकर लोहाघाट विकास संघर्ष समिति के द्वारा एक मई से आंदोलन का ऐलान किया है। आंदोलन को लेकर आज संघर्ष समिति ने संरक्षक भूपाल सिंह मेहता के निर्देश व अध्यक्ष विपिन गोरखा के नेतृत्व में बैठक आयोजित कर आंदोलन की रणनीति तैयार की। संघर्ष समिति का कहना है भाजपा व कांग्रेस की सरकारों के द्वारा लोहाघाट की जनता को झूठे आश्वासन दिए गए। जनता पानी के लिए तरस रही है पर सुनने वाला कोई नहीं है ।सत्ता पक्ष के नेता सरकार की जय जयकार में लगे हुए हैं और विपक्ष सोया हुआ है। बताया संघर्ष समिति के द्वारा डीएम चंपावत को आंदोलन को लेकर ज्ञापन दिया था लेकिन उसका कोई जवाब तक नहीं आया। अब संघर्ष समिति ने एक मई से एसडीएम कार्यालय लोहाघाट में मांग पूरी होने तक अनिश्चितकालीन आंदोलन का निर्णय लिया है ।जिसमे नगर की जनता के साथ ग्रामीण क्षेत्र की जनता तथा व्यापारियों का समर्थन मांगा जाएगा ।कहा यह समस्या लोहाघाट नगर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र की भी है जहां जनता बूंद बूंद पानी के लिए तरस रही है ।अगर सरयू लिफ्ट पेयजल योजना का निर्माण होता है तो नगर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र की जनता को भरपूर पेयजल उपलब्ध होगा ।उन्होंने मुख्यमंत्री से जल्द से जल्द योजना निर्माण की मांग की है। कहां सरकार जनता को पानी जैसी मूलभूत सुविधा भी उपलब्ध कराने में नाकाम रही है ।सरकार अपनी जिम्मेदारी से भाग रही है नगर की जनता को मलमूत्र युक्त पानी पिलाया जा रहा है जिससे लोग कई बीमारियों से पीड़ित हैं। कहा सरकार के नुमाइंदों बताएं की योजना की डीपीआर में कहां तक कार्रवाई हुई है उसे सार्वजनिक करें।वही संघर्ष समिति के इस कदम को लोहाघाट की जनता का समर्थन मिल रहा है।संघर्ष समिति ने कहा यह एक जन आंदोलन है राजनीतिक नहीं इसमें हर किसी व्यक्ति का स्वागत है जिसे अपने नगर की चिंता है।बैठक में प्रहलाद सिंह मेहता, शैलेंद्र राय ,डीडी पांडे ,लोकेश पांडे ,अजय गोरखा, रंजीत अधिकारी, रमेश बिष्ट, प्रकाश चंद्र पुनेठा ,दीपक शाह आदि मौजूद रहे।

जरूरी खबरें