रिपोर्ट लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:पीजी कॉलेज लोहाघाट में बहुविषयक अंतर्राष्ट्रीय शोध-पत्रिका का विमोचन l
Laxman Singh Bisht
Fri, Jan 2, 2026
पीजी कॉलेज लोहाघाट में बहुविषयक अंतर्राष्ट्रीय शोध-पत्रिका का विमोचन l
हिमालयी राज्यों में पर्यटन का संवर्धन एवं संरक्षण में सहायक सिद्ध होगी शोध पत्रिका - डॉ. गुप्ता
स्वामी विवेकानन्द राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय लोहाघाट में बहुविषयक पीर-रिव्यूड एंड रेफरीड अंतर्राष्ट्रीय शोध-पत्रिका ‘अक्षरा’ का विमोचन प्राचार्य डॉ. संगीता गुप्ता एवं मुख्य संपादक डॉ. दिनेश व्यास, विभागाध्यक्ष, समाजशास्त्र विभाग तथा डॉ. अपराजिता, डॉ. लता कैड़ा, डॉ. बृजेश कुमार ओली, डॉ. रेखा जोशी, डॉ. अभिषेक पंत एवं डॉ. प्रकाश लखेड़ा के द्वारा संयुक्त रूप में किया गया l प्राचार्य डॉ. संगीता गुप्ता ने बधाई देते हुए कहा की शोध पत्रिका का प्रकाशित होना महाविद्यालय के प्राध्यापकों एवं शोधार्थियों के लिए प्रेरणा के साथ-साथ महाविद्यालय के समाजशास्त्र विभाग के लिए उपलब्धि है l शोध पत्रिका के मुख्य संपादक डॉ. दिनेश व्यास ने प्राचार्य डॉ. संगीता गुप्ता एवं सभी प्राध्यापकों तथा शोधार्थियों के शोध पत्र प्रकाशित हेतु अभिनंदन एवं आभार व्यक्त किया l
बहुविषयक पीर-रिव्यूड एंड रेफरीड अंतर्राष्ट्रीय शोध-पत्रिका पहला अंक का मुख्य विषय-*भारत के हिमालयी राज्यों में पर्यटन का बुनियादी ढाँचा, कला-संस्कृति एवं पर्यावरण’ पर प्रभाव* रखा गया, जिसमें 43 शोध पत्र प्रकाशित किए गए l शोधपत्र के संपादक मंडल में एसोसिएट संपादक डॉ. आनंद प्रकाश सिंह, विशेष संपादक मण्डल में डॉ. लता कैड़ा, डॉ. रेखा जोशी, डॉ. किशोर चन्द्र जोशी, डॉ. अभिषेक कुमार पंत, डॉ. एस. पी. सिंह, डॉ. ममता बिष्ट, डॉ. दिनेश राम, डॉ. सीमा नेगी, डॉ. भगत राम लोहिया, डॉ. नीरज कांडपाल, डॉ. जीवन कुमार हैं l बहुविषयक पीर-रिव्यूड एंड रेफरीड अंतर्राष्ट्रीय शोध-पत्रिका में चीफ एंड एग्जीक्यूटिव एडिटर डॉ. गिरीश कोहली, सह-संपादक डॉ. सिरोजिद्दीन नुर्मटोव, डॉ. विवेक मणि त्रिपाठी, डॉ. मैक्सिम डेमचेंको, डॉ. वजीरा गुणसेना, शिव कुमार सिंह, डॉ. विजय एकनाथ सोंजे, निलेश समधन गुरुचाल, डॉ. शैख़ अफ़ाक़ अंजुम, दीपक संतोष पंवार है l बहुविषयक पीर-रिव्यूड एंड रेफरीड अंतर्राष्ट्रीय शोध-पत्रिका में महाविद्यालय के प्रोफेसर के शोधपत्र प्रकाशित हुए जिसमें डॉ. अभिषेक पंत, डॉ. बी.पी. ओली, डॉ. मीना कुमारी, डॉ. महेश कुमार त्रिपाठी, डॉ. नम्रता देव महर, अनिल पुनेठा, अभय चतुर्वेदी, डॉ. नीरज काण्डपाल, डॉ. स्वाति काण्डपाल, डॉ. अर्चना त्रिपाठी, डॉ. लता कैड़ा, डॉ. सरस्वती भट्ट, डॉ. उपेन्द्र सिंह चौहान, डॉ. सुमन पांडे, नवीन राय आदि l बहुविषयक पीर-रिव्यूड एंड रेफरीड अंतर्राष्ट्रीय शोध-पत्रिका के विमोचन में महाविद्यालय में उपस्थित सभी प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों द्वारा मुख्य संपादक एवं संपादक मंडल को बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित किया गया l शोध पत्रिका के विमोचन कार्यक्रम में वरिष्ठ प्राध्यापकों सहित उपस्थित रहे डॉ. कमलेश शक्टा, डॉ. रुचिर जोशी, डॉ. मनोज कुमार, डॉ. भूप सिंह धामी, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. सरोज यादव, डॉ. रवि सनवाल, डॉ. अनीता टम्टा, डॉ. उमा कांडपाल, डॉ. पंकज टम्टा, डॉ. सोनाली कार्तिक, श्री ब्रह्म दत्त शर्मा, श्रीमती चन्द्रा जोशी, श्रीमती गीतम जोशी, श्रीमती मीना मेहता आदि रहे l