Wednesday 8th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:खतेड़ा में पुराने पेड़ से मंदिर व भवनो को भारी खतरा। ग्रामीणों की प्रशासन से निस्तारण की मांग।

टनकपुर में कैलाश मानसरोवर यात्रा के दूसरे जत्थे का पारंपरिक और भव्य स्वागत, 11 राज्यों के 47 श्रद्धालु शामिल

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोहाघाट में अवैध अतिक्रमण पर चला प्रशासन का पीला पंजा।

लोहाघाट:अज्ञात मृत व्यक्ति की शिनाख्त के लिए चंपावत पुलिस की जनता से अपील।

चंपावत :मंदिरों में चंदा चोरी मामले को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ गोल्ज्यू मंदिर में रखा उपवास।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:सरयू लिफ्ट पेयजल योजना निर्माण पर पालिकाध्यक्ष ने नगर के लोगों के साथ बाटी खुशी।

Laxman Singh Bisht

Tue, Dec 16, 2025

सरयू लिफ्ट पेयजल योजना निर्माण पर पालिकाध्यक्ष ने नगर के लोगों के साथ बाटी खुशी।लोहाघाट नगर की सरयू लिफ्ट पेयजल योजना निर्माण को हरी झंडी मिलने के बाद पूरे नगर में खुशी की लहर छा गई। मंगलवार को पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा ने नगर भ्रमण कर नगर वासियों के साथ योजना निर्माण की खुशी मिठाई बाटकर कर जताई । पालिका अध्यक्ष वर्मा ने कहा यह नगर की जनता के सहयोग से ही संभव हो पाया है जिसके लिए वह पूरे नगर की जनता को बधाई और धन्यवाद देते है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नगर की जनता की समस्या को गंभीरता से लिया और योजना निर्माण को हरी झंडी दी ।जिसके लिए वह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पूरे नगर की जनता की ओर से धन्यवाद देते हैं। कहा जल्द ही योजना धरातल पर आएगी और सरयू नदी का साफ स्वच्छ पानी लोहाघाट के हर घर में उपलब्ध होगा। इस दौरान नवल राय ,प्रकाश शाह ,आशिष वर्मा ,आशीष राय ,दीपक नाथ गोस्वामी ,विवेक वर्मा ,दीपक ढेक ,टीकादेव खर्कवाल ,भास्कर पाटनी ,कपिल पुनेठा ,नरेश भट्ट, सोनू वर्मा, अजय खर्कवाल, कमल सुतेड़ी ,प्रमोद गहतोड़ी, जब्बार हुसैन, रविंद्र वर्मा ,नन्नू वर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे।

जरूरी खबरें